BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

आज से अमेरिका में ट्रंप युग की शुरूआत, 45वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथ

आज से अमेरिका में ट्रंप युग की शुरूआत, 45वें राष्ट्रपति के रूप में लेंगे शपथवाशिंगटन । आज से अमेरिका में ट्रंप युग की शुरूआत होने जा रही है। ज्ञातव्य है कि अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप आज अमेरिका के 45वें राष्ट्रपति के रूप में शपथ लेंगे। डोनाल्ड ट्रंप वाशिंगटन डीसी पहुंच चुके हैं। डोनाल्ड ट्रंप का शपथ समारोह यूएस कैपिटॉल के वेस्ट ग्राउंड्स पर होगा। भारतीय समयानुसार ट्रंप रात 10 बजे राष्ट्रपति पद की शपथ लेंगे। ट्रंप का शपथ ग्रहण समारोह 1.30 बजे तक चलेगा। 

ट्रंप शपथ लेने के लिए उसी बाइबिल का इस्तेमाल करेंगे, जिसका राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन ने इस्तेमाल किया था। शपथ ग्रहण समारोह के लिए सुरक्षा व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कैपिटॉल हिल को अमेरिकी सीक्रेट सर्विस ने अपने सुरक्षा घेरे में ले लिया है। ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह का करीब 50 डेमोक्रेटिक नेताओं ने बहिष्कार किया है, 

 

लेकिन हिलेरी क्लिंटन और बिल क्लिंटन, पूर्व राषट्रपति बुश और जिमी कार्टर इस समारोह में उपस्थित रहेंगे। कुछ सेलिब्रिटिज ने ट्रंप के शपथ ग्रहण समारोह में परफोर्म करने से इंकार कर दिया है। इस पर ट्रंप ने कहा कि उन्हें शपथ ग्रहण समारोह में जनता के अलावा किसी सिलेब्रिटी की जरूरत नहीं है। ज्ञातव्य है कि डोनाल्ड ट्रंप अपने भाषणों में कई बार भारत और पीएम नरेंद्र मोदी की तारीफ कर चुके हैं। ट्रंप कह चुके हैं कि वो भारत के अच्छे दोस्त साबित होंगे। साथ ही उन्होनें कहा कि आतंकवाद के खिलाफ लडाई में वो भारत के साथ खडे हैं। भारत की आर्थिक विकास का उदाहरण वो कई बार अपने चुनावी भाषणों में दे चुके हैं। ज्ञातव्य है कि आज शपथ लेने के बाद ट्रंप ओवल ऑफिस का भार संभालेंगे।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More