BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

सोच समझ कर निकलें, सड़क पर चेकिंग चल रही है

मथुरा। यातायात नियमों एवं कोविड-19 की गाइड लाइन का उल्लंघन करने वालों पर पुलिस सख्त है। नियम विरूद्ध वाहन चला रहे वाहन चालकों एवं वाहन मालिकों के खिलाफ पुलिस लगातार सख्त कार्रवाही कर रही है। बिना मास्क पहने घर से निकलने वालों के भी धडाधड चालान किये जा रहे हैं।

हालांकि इसके बावजूद लोग मास्क पहनने में रूचि नहीं दिखा रह हैं। कार्रवाही होने के बाद भी मास्क पहनने की  सौगंध खाने की बजाय सरकार और पुलिस पर टिप्पणी करने लगते हैं।
पुलिस ने रात में चैकिंग अभियान चला कर बडी संख्या में चालान काटे गये। समस्त थाना प्रभारियों और यातायात पुलिस द्वारा अपने अपने क्षेत्रों में चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 1406 वाहनों की चैकिंग की गई। जिनमें से 438 वाहनों के चालान काटे गये। वहीं 14 वाहनों को पुलिस ने सीज भी किया। कोविड-19 की गाइड लाइन के हिसाब से दोपहिया वाहन पर सिर्फ एक सवारी की मान्य है। तीन तीन सवारियां चल रही हैं। तीन सवारी वाले 116 वाहनों के चालान किये गये। वहीं 147 लोगों के चालान मास्क नहीं पहनने पर किये गये।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More