BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भारत और मलेशिया के बीच हुए ये 7 समझौते

भारत और मलेशिया के बीच हुए ये 7 समझौतेनई दिल्ली । भारत एवं मलेशिया ने यहां शनिवार को प्रतिनिधिमंडल स्तरीय द्विपक्षीय वार्ता के बाद नागरिक उड्डयन व मानव संसाधन विकास सहित सात समझौतों पर हस्ताक्षर किए। बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा मलेशिया के प्रधानमंत्री नजीब रजाक ने की। विदेश मंत्री सुषमा स्वराज तथा मलेशिया के परिवहन मंत्री लियो तियोंग ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किया है, जो दोनों देशों के बीच हवाई यात्रा सेवा को बढ़ावा देगा। मलेशिया में यूरिया एवं अमोनिया विनिर्माण संयंत्र के प्रस्तावित विकास तथा अतिरिक्त यूरिया को मलेशिया से भारत लाने के लिए सहयोग को लेकर एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया गया।

इसके अलावा, खिलाडिय़ों, प्रशिक्षकों, खेल के नियम व प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के आदान-प्रदान के माध्यम से खेल के क्षेत्र में सहयोग को लेकर भी एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। इंटरप्रेन्योरशिप डेवलपमेंट इंस्टीट्यूट (ईडीआईआई) अहमदाबाद तथा मलेशियन ह्यूमन रिसोर्स फंड के बीच एक समझौता हुआ, जिसके मुताबिक, ईडीआईआई प्रशिक्षण तथा अन्य क्षमता निर्माण कार्यक्रमों को अंजाम देगा। शैक्षणिक योग्यताओं को परस्पर मान्यता देने को लेकर एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटिज (एआईयू) तथा मलेशियन क्वालिफिकेशंस एजेंसी (एमक्यूए) के बीच भी एक समझौता हुआ है। 

पांचवां समझौता पॉम ऑयल के क्षेत्र में प्रौद्योगिकी विकास में सहयोग को लेकर मलेशियन पॉम ऑयल बोर्ड (एमपीओबी) तथा भारत के इंस्टीट्यूट ऑफ केमिकल टेक्नोलॉजी के बीच एक समझौता हुआ। छठा समझौैता एमआईजीएचटी टेक्नोलॉजी मलेश्यिा तथा आंध्र प्रदेश इकोनॉमिक डेवलपमेंट बोर्ड के बीच हुआ है, जिसका उद्देश्य आंध्र प्रदेश में चौथी पीढ़ी के पार्क का क्रियान्वयन करना है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More