BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

PM मोदी के भोज में आज जाएंगे नीतीश, नहीं गए थे ‘विपक्ष’ की मीटिंग में

PM मोदी के भोज में आज जाएंगे नीतीश, नहीं गए थे ‘विपक्ष’ की मीटिंग मेंनई दिल्ली । मॉरीशस के प्रधानमंत्री के स्वागत के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से दिए जाने वाले भोज में शनिवार को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शामिल होंगे। हालांकि, नीतीश ने कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी द्वारा विपक्ष की एकता को प्रदर्शित करने के लिए शुक्रवार को दिल्ली में आयोजित बैठक में शामिल होने से इनकार कर दिया हो, लेकिन आज मोदी की ओर से दिए जाने वाले भोज में शामिल होने के लिए हां कर दी है। 

जनता दल (युनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार ने यहां शुक्रवार को संवाददाताओं से कहा, मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ के सम्मान में प्रधानमंत्री मोदी द्वारा शनिवार दोपहर को भोज का आायोजन किया गया है, जिसमें मुझे भी आमंत्रित किया गया है। इस भोज में मैं बतौर बिहार के मुख्यमंत्री शामिल होऊंगा। उन्होंने कहा कि मॉरीशस के 50 प्रतिशत लोग बिहार के ही मूल निवासी हैं, इस कारण वहां के लोगों को बिहार से अगाध प्रेम है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भोज के बाद वह प्रधानमंत्री से मुलाकात करेंगे। इस दौरान वह गंगा में गाद की समस्या को लेकर प्रधानमंत्री से बात करेंगे और इसके समाधान के लिए अनुरोध करेंगे। आपको बता दें कि मॉरीशस के प्रधानमंत्री प्रविंद जगन्नाथ भारत की तीन दिवसीय दौरे पर शुक्रवार को नई दिल्ली पहुंच गए हैं। 

इससे पहले, शुक्रवार को सोनिया गांधी के नेतृत्व में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर विपक्षी दलों की बैठक में नीतीश कुमार शामिल नहीं हुए। जद (यू) की ओर से इस बैठक में पूर्व अध्यक्ष शरद यादव शामिल हुए। सोनिया की बुलाई बैठक में नीतीश कुमार की अनुपस्थिति पर पार्टी की ओर से कहा गया कि कई सरकारी कार्यो में व्यस्तता के कारण नीतीश इस बैठक में शामिल नहीं हो पाए।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More