BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

तुलसी, सुन्थी और दालचीनी का आयुष क्वाथ बढ़ाएगा प्रतिरोधक क्षमता

नई दिल्ली। कोरोना से निपटने के लिए सरकार लगातार रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने पर जोर दे रही है। आयुष मंत्रालय ने आयुष क्वाथ के नाम से गोली या चूर्ण में मिश्रण उपलब्ध कराने का फैसला किया है। तुलसी, सुन्थी, दालचीनी और काली मिर्च का मिश्रण ज्यादा से ज्यादा बनाने के लिए मंत्रालय ने आयुष उत्पाद निर्माता कंपनियों, राज्य व केंद्र शासित राज्यों को निर्देश देते हुए अपने अपने राज्यों में इसका निर्माण शुरू करने के लिए कहा है।
आयुष मंत्रालय के अनुसार, तीन तरह के फार्मूले आयुर्वेद के लिए आयुष क्वाथ, सिद्ध के लिए आयुष कुडीनीर तथा यूनानी के लिए आयुष जोशांदा के निर्माण का सुझाव दवा कंपनियों को दिया है। यह पाउडर और टैबलेट दोनों रुपों में होगा। इसके लिए औषधि व प्रसाधन सामग्री नियम 1945 के तहत लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाया गया है। इस फैसले के बाद एमिल फार्मास्युटिकल ने आयुष क्वाथ बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। कंपनी के एमडी केके शर्मा ने बताया कि कोरोना महामारी में पारंपरिक चिकित्सा भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। मंत्रालय से दिशा-निर्देश मिलने के बाद आयुष क्वाथ को बनाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। इसके लिए आवश्यक औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मन की बात में आयुष चिकित्सा की अहम भूमिका पर चर्चा की थी। इससे पहले बीते 14 अप्रैल को देश को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने मजबूत रोग प्रतिरोधक क्षमता के जरिए कोरोना की इस लड़ाई को जीतने पर जोर दिया था।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More