देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बैंक मित्र ने खुद लूट की साजिश रची, पुलिस को सूचना दी। शुरू से ही पुलिस को भी बैंक मित्र पर शक था, इसके बाद भी शातिर बैंकमित्र 32 घंटे तक पुलिस को गुमराह करता रहा। इस बीच पुलिस का शक पुख्ता होता चला गया। जब गुमहराह करने का कोई रास्ता नहीं बचा तो लूट की घटना का राज उगल दिया। पुलिस ने अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से 1.5 लाख रूपये वीओएस मशीन और मोटरसाइकिल बरामद की है।
26 मई को थाना कोसीकलाँं पुलिस को सूचना मिली कि सिडिकेट बैंक के बैक मित्र मदनमोहन से गुहेता दसविसा शेरगढ रोड पर दो मोटरसाइकिल पर सवार चार बदमाशों ने 3,60000 रुपये व वीओएस मशीन की लूट ली है। थाना कोसीकला पर लूट की घटना का मुकादमा पंजीकृत कर लिया। पुलस ने खोजबीन शुरू की तो खुद लूट का शिकार हुआ बैंक मित्र ही घटना का मस्टर माइंड निकला। पुलिस को पता चला कि मदनमोहन ने अपने गांववालों से काफी कर्जा ले लिया था। मदनमोहन यह कर्ज चुकान चाहता था इसके लिए उसने लूट की घटना का साजिश रची लेकिन उसमें खुद ही फंस गया।
सीओ छाता जगदीश कालीरमण ने बताया कि मुकदमा लिखने वाले बैंक मित्र मदनमोहन ने अपने दोस्त सुमित पुत्र परमानन्द निवासी गुहेता सातविसा के साथ मिलकर फर्जी लूट की घटना की कहानी बनाकर अपने दोस्त को नोटो से भरा बैग व वीओएस मशीन दे दिये तथा खुद ने ही अपने साथ 3 लाख 60 हजार रूपये व कैश मशीन दो मोटरसाइकिल सवार चार अज्ञात बदमाशों द्वारा छीनकर ले जाने का झूठा अभियोग पंजीकृत करा दिया था। पुलिस ने मुकदमा मदनमोहन व उसके सहअभियुक्त सुमित को गिरफ्तार किया है। सुमित की निशादेही पर लूटा हुआ बैग व कैश मशीन दौताना बंबे की पटरी से तथा उसकी निशादेही पर उसके घर से 50 हजार रूपये कैश बरामद किया है।













Related Items
India jumps 6 places to rank 38 in World Bank’s Logistics Performance Index 2023
Sensex rises 166 points, Nifty ends at 15,722; ICICI Bank, Reliance top gainers
World Bank provides USD 300 mn to Bangladesh to boost rural economy