BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

भाजपा सरकार में कमरतोड महंगाई, रिकार्डतोड भ्रष्टाचारः आप

मथुरा। आम आदमी पार्टी ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर कोविड-19 की दूसरी लहर के दौरान और तीसरी लहर से पहले जीवन रक्षक उपकरणों की खरीद में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाये हैं। बडी संख्या में आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता मंगलवार को कलक्ट्रेट पहुंचे। प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर नारेेबाजी करने के बाद ज्ञापन सौंपा।


आम आदमी पार्टी जिलाध्यक्ष रवि प्रकाश भारद्वाज ने कहाकि कोरोना महामारी मंे लाखों लोगों ने अपनांे को खोया। लाखों घर बर्बाद हो गये। हर आदमी को इस दौरान खौफनाक अनुभव से गुजरना पडा। इस संकट के समय मंे भी सरकार मंे बैठे लोगों का इस तरह का व्यवहार आहत करने वाला है। तीसरी लहर से निपटने के लिए हमें इमानदारी से तैयारी करनी चाहिए थी।

यह बच्चों के प्रति अपराध है, बताया जा रहा है कि तीसरी लहर में बच्चे सर्वाधिक प्रभावित होंगे। प्रदेश में बच्चों के वैंटीलेटर सहित तामाम जीवन रक्षक उपकरण खरीदे जा रहे हैं। इनकी खरीद के लिए बिडिंग या टैंडर की बाध्यता खत्म कर के चहेती कंपनियों को काम दिया जा रहा है। बाजार की कीमत से कई गुना ज्यादा कीमत में इनको खरीदा जा रहा है। उन्होंने कहाकि आम आदमी पार्टी के पास वह कागाजत हैं जिनसे यह साबित होता है कि ब्लैकलिस्टेड कंपनी से जो उपकरण 17 लाख से 22 लाख तक में खरीदे जा रहे हैं उन्हीं उपकरणांे को मध्य प्रदेश सरकार ने 11 लाख की कीमत में खरीदा है। उन्होंने कहाकि इस सरकार में कमर तोड महंगाई और रिकार्डतोड भ्रष्टाचार ने लोगों का जीवन दुरूह कर दिया है।  

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More