BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

बाबा रामदेव ने समझाया कोरोना काल में योग का महत्व

मथुरा। पुरुषोत्तम मास के अवसर पर बलदेव नगरी में सोमवार को श्री राम कथा मर्मज्ञ मुरारी बापू, योग गुरु बाबा रामदेव महामंडलेश्वर गुरु शरणानंद महाराज, ज्ञानानंद महाराज ने  ब्रजराज ठाकुर श्री दाऊजी महाराज के मंदिर में पहुंचकर दाऊ दादा एवं रेवती मैया के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। इस अवसर पर संतों ने दाऊजी महाराज को फल, मेवा, मोतियों से निर्मित माला एवं दिव्य पटुका समर्पित किये।


संत मुरारी बापू ने श्री ठाकुर जी के लिए कहे गए अब शब्दों के लिए मोरारी बापू ने मंदिर की चैखट पर खड़े होकर संस्कृत के श्लोकों के मध्य उनसे क्षमा मांगी।


इससे पहले योग गुरु रामदेव बाबा ने सोमवार प्रातः ब्रज के प्रख्यात संत प्रवर गुरु शरणानंद का आशीर्वाद प्राप्त कर उनके आश्रम रमन रेती महावन में योग की शिक्षा प्रदान की। सोमवार प्रातः बाबा रामदेव ने गुरु शरणानंद के साथ मौजूद लोगों को योग शिक्षा प्रदान की। योग करने के दौरान बाबा रामदेव ने लोगों को जमकर हंसी ठिठोली कर आनंदित महसूस कराया। सदैव की भांति बाबा रामदेव ने गुरु शरणानंद को दंडवत प्रणाम किया। बाबा रामदेव सोमवार सायं आश्रम से अपने गंतव्य को प्रस्थान करेंगे। बताया जाता है कि काफी समय से रामदेव बाबा गुरु शरणानंद से भेंट नहीं कर पाए थे। इसलिए वह आश्रम आए हैं।


कोरोना वायरस संक्रमण काल में बचाव के लिए शरीर में अच्घ्छी प्रतिरोधक क्षमता का होना आवश्यक है। रमणरेती आश्रम में हिरण स्थान के समीप संतों व विद्यालय के छात्रों के साथ योग-साधना की गई।

जिसमें पीठाधीश्वर महंत कार्षि्ण गुरु शरणानंद महाराज ने बाबा रामदेव के साथ योग-साधना की। बाबा रामदेव ने पतंजलि में निर्मित दवाओं का भी लाभ बताया। बाबा रामदेव के कहा कोरोना की दवा पतंजलि ने कोरोनिल तैयार की है, जिससे लाखों रोगियों को लाभ मिल रहा है।

यह दवा रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है। बाबा रामदेव ने पतंजलि से निर्मित दवाओं को संत व विद्यार्थियों को वितरित करते हुए कहा कि हमारे देश में आयुर्वेदिक उपचार पद्धति पुनः चालू की गई है। लोगों पुरानी परंपरा के अनुसार आयुर्वेद को अपनाना चाहिए।

बाबा रामदेव ने योग-साधना में कपाल भारती, अनुुलोम विलोम, सूर्य नमस्कार, अन्य योगासन कर योग साधना के लाभ बताए। बाबा रामदेव ने हाथी के ऊपर बैठकर योगासन भी किया। पीठाधीश्वर महंत कार्षि्ण गुरु शरणानंद महाराज ने कहा कि योग एक निरोगी काया की चाबी है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More