BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री ने कहा- 'अब समय आया है कि दुनिया भारत की मदद करे'

भारत को कोरोना के खिलाफ लड़ाई में मदद करने के लिए ऑस्ट्रेलिया की ओर से बुधवार को मेडिकल सप्लाई भेजी गई। यह सप्लाई चार्टर्ड फ्लाइट के द्वारा सिडनी से भारत की ओर रवाना की गई है। इस खेप में 1056 वेंटिलेटर, 43 ऑक्सीजन कंस्टेटर्स और अन्य चिकित्सा उपकरणों का समावेश है। ऑस्ट्रेलिया की ओर से भेजी गई सप्लाई इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी और स्थानीय प्रशासन की ओर से जरूरतमंद चिकित्सा इकाइयों को वितरित की जाएगी।
 
 
भारत का करीबी दोस्त ऑस्ट्रेलिया

ऑस्ट्रेलियाई विदेश मंत्री मारिसे पायने ने कहा कि करीबी दोस्त और रणनीति सहयोगी के रूप में इस चुनौतीपूर्ण समय में ऑस्ट्रेलिया भारत के साथ खड़ा है। भारत ने वैश्विक स्तर पर टीके उपलब्ध कराकर सबकी मदद की है। अब समय आया है कि दुनिया भारत की मदद करे। भारत का करीबी दोस्त होने के नाते ऑस्ट्रेलिया अपनी भूमिका निभा रहा है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में हम भारत के साथ एकजुटता से खड़े हैं।

 
भारत की यात्रा को फिर से शुरू करने की बन रही योजना

ऑस्ट्रेलिया के स्वास्थ्य मंत्री ग्रेग हंट ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया की सरकार ने भारत को महत्वपूर्ण सहयोग दिया है। इस मदद के तहत ऑक्सीजन, मेडिकल सप्लाई और पीपीई किट भारत को उपलब्ध कराई जा चुकी हैं। इसके साथ-साथ हम भारत की यात्रा को फिर से शुरू करने की योजना बना रहे हैं, जिससे वहां पर फंसे हुए ऑस्ट्रेलिया के निवासी स्वदेश लौट सकें। भारत स्थित  ऑस्ट्रेलियाई उच्चायोग और वाणिज्य दूतावास भारत में जरूरतमंद ऑस्ट्रेलियाई नागरिकों की लगातार मदद कर रहे हैं।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More