BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने पीएम केयर्स फंड में 37 लाख रुपये दान दिए

देश में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच आस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने भारतीय अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए ‘पीएम केयर्स फंड’ में 50,000 डॉलर (करीब 37 लाख रुपये) डोनेट करने का ऐलान किया है। उन्होंने इस घोषणा के साथ भारत के लोगों के लिए एक प्यारा मैसेज भी ट्विटर पर शेयर किया है। कमिंस द्वारा दिया गया यह सहयोग दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों के परस्पर सौहार्द को बढ़ाते हुए दर्शाता है कि अगर समूचा विश्व एकजुट होकर इस महामारी से लड़े, तो जल्द ही इस वायरस को हराया जा सकता है। 

कमिंस द्वारा उठाये गए इस कदम को सोशल मीडिया पर भी खूब सराहना मिल रही है। माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर #ThanksPat ट्रेंड भी कर रहा है। इसके अलावा कमिंस के इस ट्वीट पर 4 लाख से अधिक लोग अपनी प्रतिक्रिया दे चुके हैं।

ट्वीट में कमिंस ने लिखा प्यारा मैसेज

27-वर्षीय तेज गेंदबाज पैट कमिंस ने ट्विटर पर एक नोट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, "भारत एक ऐसा देश है, जिसे मैं सालों से प्यार करता आया हूं। यहां के लोग सबसे ज्यादा गर्मजोशी के साथ मिलते हैं। 

इस वक्त लोग काफी परेशानियों से गुजर रहे हैं और यह जानकर काफी दुख हुआ। इस बात पर काफी चर्चा हुई है कि क्या कोविड के दौर में आईपीएल को जारी रखना उचित है। मुझे बताया गया कि भारत सरकार का मानना है कि कोरोना और लॉकडाउन के इस मुश्किल वक्त में आईपीएल लोगों के मनोरंजन का जरिया बन रहा है।”

कमिंस ने आगे लिखते हुए कहा कि, "खिलाड़ियों के रूप में हमें एक ऐसा मंच मिला है, जिससे हम लाखों लोगों तक आसानी से पहुंच सकते हैं। इस मंच का इस्तेमाल हम अच्छे कामों के लिए कर सकते हैं। इस बात को ध्यान में रखते हुए, मैंने विशेष रूप से भारत में अस्पतालों में ऑक्सीजन की आपूर्ति के लिए" पीएम केयर्स फंड "में योगदान दिया है।" उन्होंने कहा, "मैं अपने आईपीएल के अपने सभी साथी खिलाड़ियों को योगदान देने के लिए प्रोत्साहित करता हूं।"

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More