देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली । मोदी सरकार वस्तु एवं सेवा कर (जीएसटी) से संबंधित सहायक विधेयक को आज संसद में पेश कर सकती है। बताया जा रहा है कि सी-जीएसटी, आई-जीएसटी-यूटी-जीएसटी और मुआवजा कानून को आज लोकसभा में रखा जा सकता है। आपको बता दे कि इन जरूरी विधयकों पर लोकसभा में 28 मार्च को ही चर्चा हो सकती है।
इसके अलावा विभिन्न उपकरों को खत्म करने के लिए उत्पाद एवं सीमा शुल्क कानून में संशोधन और नई जीएसटी व्यवस्था के तहत निर्यात एवं आयात के बिल देने संबंधित संशोधन भी सदन में रखे जा सकते हैं। सूत्रों के अनुसार सरकार चाहती है कि जीएसटी से संबंधित विधेयक लोकसभा में 29 मार्च या अधिक से अधिक 30 मार्च तक पास हो जाए। इसके बाद इन विधेयकों को राज्यसभा में रखा जाएगा। सरकार का इरादा जीएसटी को एक जुलाई से लागू करने का है। जीएसटी लागू होने के बार उत्पाद, सेवा कर, वैट और अन्य स्थानीय शुल्क इसमें समाहित हो जाएंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल