BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

’जैसा अफसरों ने दिखया, वैसा देख कर चले गये मुख्यमंत्री’

मथुरा। अफसरांे ने जैसा दिखाया वैसा देख कर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चले गये। मुख्यमंत्री का कार्यक्रम मिलने के बाद जिला प्रशासन ने व्यवस्थाओं को दुरूस्त करने के लिए पूरी ताकत झौंक दी। सडकों को सही किया गया। आवारा पशुओं को नगर निगम के कर्मचारी पकड कर ले गये। साफ सफाई में सफाईकर्मी जुटे रहे। आगरा जोन के आईजी नवनीत अरोरा के मुताबिक 800 कर्मचारी मुख्यमंत्री के आगमन पर व्यवस्थाओं में लगये गये थे।

 करीब 3ः30 बजे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डैम्पीयर नगर में एक कोरोना पाॅजिटिव परिवार से मिलने पहुंचे। यहां आनन फानन मंे उस मकान को पूरी तरह से टीन शैड और बल्लियों से बैरीकेड कर दिया गया। इस बीच सोख अड्डा रेलवे फाटक से गोरी पायल तक की सड़क पर प्रशासन की टीन की बैरीकटिंग कर दी है। सुबह से ही आवागमन रोक दिया गया है।

गुरुवार से सुबह से ही डंैपियर गनर के समूचे एरिया में अभूतपूर्व साफ-सफाई धुलाई के बाद सेनेटजेशन कराया गया है नालियों से गंदगी निकाल कर एंटी लारवा की दवा डाली गई है। सड़क के दोनों और चूने का छिड़काव भी किया गया है घर के सामने बने पार्क को चाक-चैबंद कर दिया गया है।

पार्क में आनन-फानन में लेवल कर सुंदर गमले रखे दिये गये थे। इस परिवार के सात लोग पॉजिटिव हुए थे जिनमें अभी वृद्ध सुशीला देवी नयति अस्पताल में भर्ती हैं जबकि स्वयं छोटेलाल पॉजिटिव होने के कारण घर में ही होम आईसोलेशन में अपना उपचार करा रहे हैं।

गुरुवार सुबह जिलाधिकारी नवनीत सिंह चहल ने निरीक्षण करते हुए परिजनों से बातचीत की। गोरी पायल रेस्टोरेंट के ठीक सामने अजय विजय माहेश्वरी का आवास है। इनके परिजनों से मुख्यमंत्री ने बातचीत की।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More