देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनगर। जम्मू-कश्मीर (Jammu and Kashmir) से धारा 370 ( Article 370 ) को कमजोर किए जानके के बाद श्रीनगर सचिवालय से राज्य का झंडा हटा कर अब वहां राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा लहरा रहा है। सरकारी अधिकारियों ने बताया कि अब सभी सरकारी कार्यालय में तिरंगा ही लगाया जाएगा। जम्मू-कश्मीर से संसद ने अनुच्छेद 370 को कमजोर करने के बाद राज्य को जो विशेषाधिकार मिलते थे, वे खत्म कर दिए गए हैं।
धारा 370 के तहत जम्मू-कश्मीर के पास अपना संविधान, झंडा और दंड संहिता होती थी। लेकिन अनुच्छेद 370 को कमजोर करने के बाद अब वहां भारतीय संविधान लागू हो गया है। सरकारी इमारतों पर तिरंगा लहराएगा और भारतीय दंड संहिता का पालन होगी।
राज्य में पहले किसी बाहरी शख्स के जमीन खरीदने पर भी पाबंदी थी, यह नियम भी हटा लिया गया है। इसके अलावा केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने जम्मू-कश्मीर और लद्दाख को दो अलग केंद्र शासित प्रदेशों में बांट दिया गया हैं। अनुच्छेद 370 कमजोर करने के बाद जम्मू-कश्मीर का स्वरूप पूरी तरह बदल गया है। मौजूदा जम्मू-कश्मीर राज्य के राज्यपाल अब केंद्र शासित जम्मू एवं कश्मीर और केंद्र शासित लद्दाख के उपराज्यपाल होंगे। साभार-khaskhabar.com













Related Items
रिश्तों को तोड़ रही स्क्रीन की लत: राष्ट्रीय डिजिटल नीति की मांग
शिवसेना हिंदू सिख विंग के राष्ट्रीय अध्यक्ष के घर पर पेट्रोल बम से हमला, CCTV में कैद हुए आरोपी
राष्ट्रीय पोषण सप्ताह: जिंक चंगा तो जल्दी नहीं होंगे 'बूढ़े', इस मिनरल का संबंध DNA से