BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARTICLE 370 : चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने कहा, जरूरत पड़ी तो खुद जाऊंगा जम्मू-कश्मीर

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश रंजन गोगोई ने सोमवार को आर्टिकल 370 से संबंधित एक याचिका पर सुनवाई करते हुए महत्वपूर्ण टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि जम्मू और कश्मीर में लोग अगर हाईकोर्ट में अपील नहीं कर पा रहे हैं तो यह गंभीर मामला है। वे खुद फोन पर हाईकोर्ट के जज से बात करेंगे और संतुष्ट नहीं हुए तो प्रदेश का दौरा करेंगे।

गोगोई ने यह टिप्पणी बाल अधिकार कार्यकर्ता इनाक्षी गांगुली की याचिका पर की। इनाक्षी ने जम्मू-कश्मीर की जेलों में बंद 18 साल से कम उम्र के बच्चों की गिरफ्तारी का मुद्दा उठाया था। याचिकाकर्ता की ओर से कहा गया कि घाटी में 10 से 18 साल के बच्चों को हिरासत में लिया जा रहा है।

उन्होंने संबंधित उन केसों की जानकारी मांगी जिन्हें हाईकोर्ट कमेटी देख रही है। गोगोई ने कहा कि इसके लिए जम्मू-कश्मीर हाईकोर्ट में अपील करें। इस पर इनाक्षी के वकील हुसेफा अहमदी ने कहा कि यह करना बेहद मुश्किल है। हाईकोर्ट आम आदमी की पहुंच से दूर है।

तब गोगोई ने कहा कि यह बेहद गंभीर है अगर लोग हाईकोर्ट में अपील नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने जम्मू-कश्मीर हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस से रिपोर्ट भी मांगी। उन्होंने पूछा कि हाईकोर्ट अपील करने वालों की पहुंच में है या नहीं? यह बेहद गंभीर मामला है। गोगोई ने याचिकाकर्ता को चेतावनी भी दी और कहा कि अगर आपका दावा गलत निकला तो आपको इसका नतीजा भुगतना पड़ेगा।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More