देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। सरकार पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य के सभी सरपंचों को चार लाख रुपये का बीमा कवर देने पर विचार कर रही है, जिन पर आतंकवादी हमला होने की संभावना है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।
सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। उसके बाद यह बात सामने आई है। एक अधिकारी ने कहा कि पूर्व के राज्य के सरपंचों को केंद्र के नए कानूनों के बारे में भी बताया जाएगा जो अनुच्छेद 370 रद्द होने के बाद लागू हुए हैं।
उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में विभिन्न रैंक के 8500 पदों को आगामी दिनों में भरा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इन 8500 पदों को भरने के लिए भर्ती बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया गया है।
उन्होंने कहा कि जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इन पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए निर्देश पारित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि 8,500 में से 1350 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित