BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ARTICLE 370 : केन्द्र सरकार जम्मू-कश्मीर के सभी सरपंचों को बीमा कवर देने पर कर रही विचार

नई दिल्ली। सरकार पूर्व जम्मू-कश्मीर राज्य के सभी सरपंचों को चार लाख रुपये का बीमा कवर देने पर विचार कर रही है, जिन पर आतंकवादी हमला होने की संभावना है। गृह मंत्रालय के वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को यह जानकारी दी।

सरपंचों के एक प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को गृह मंत्री अमित शाह से राष्ट्रीय राजधानी में मुलाकात की। उसके बाद यह बात सामने आई है। एक अधिकारी ने कहा कि पूर्व के राज्य के सरपंचों को केंद्र के नए कानूनों के बारे में भी बताया जाएगा जो अनुच्छेद 370 रद्द होने के बाद लागू हुए हैं।

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर पुलिस में विभिन्न रैंक के 8500 पदों को आगामी दिनों में भरा जाएगा। अधिकारी ने कहा कि इन 8500 पदों को भरने के लिए भर्ती बोर्ड गठित करने का निर्णय लिया गया है।

उन्होंने कहा कि जिला वरिष्ठ पुलिस अधीक्षकों को इन पदों को जल्द से जल्द भरने के लिए निर्देश पारित किए गए हैं। अधिकारी ने कहा कि 8,500 में से 1350 पदों पर महिला उम्मीदवारों की भर्ती होगी।
 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More