देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गोवर्धन पूजा के कार्यक्रम मंदिरों में विधिविधान से सुबह के समय से ही शुरू हो गये थे। जबकि रात के समय घर घर गोवर्धन पूजा हुई। ठाकुर मंदिर द्वारकाधीश जी महाराज में दीपावली पूजन कान जगाई गोवर्धन पूजा के साथ संपन्न हुआ।
मंदिर के मीडिया प्रभारी राकेश तिवारी एडवोकेट ने बताया कि दीपावली का पूजन मंदिर के कार्यालय में मंदिर के सेवा अधिकारी अजय भट्ट द्वारा कराया गया। ठाकुर जी के समक्ष गाय का पूजन हुआ और गाय के कान में कान जगाई की गई।
रविवार को प्रातः 10 बजे मंदिर में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। महोत्सव की तैयारियां पिछले करीब 15 दिन से चल रही थी और मान्यताओं के अनुसार ठाकुर जी को जो गोवर्धन पर्वत उठाने में श्रम लगा उस श्रम का भोग अन्नकूट के रूप में ठाकुर जी को धराया जाता है।
अन्नकूट के दर्शन कर भक्तों ने अपने आप को धन्य समझा। इस अवसर पर मंदिर के अधिकारी लक्ष्मण प्रसाद पाठक, मुखिया बृजेश कुमार, सुधीर कुमार त्रिलोकीनाथ समाधानी, राजीव चतुर्वेदी, कमला शंकर, बृजेश चतुर्वेदी, अमित चतुर्वेदी, बनवारी लाल, बी.एन चतुर्वेदी रोकडिया, सत्यनारायण भंडारी, बलदेव आदि लोग उपस्थित थे।













Related Items
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
देशभर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्साह : जयपुर के गोविंद देव जी से लेकर हरिद्वार तक, मंदिरों में लगा भक्तों का तांता
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग