BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

'को-विन' एप है बिल्कुल सुरक्षित, नहीं किया जा सकता हैक : स्वास्थ्य मंत्रालय

देश को कोरोना महामारी से बचाने के लिए सरकार हर मुमकिन कोशिश कर रही है। इसी दिशा में एक अहम प्रयास है 'टीकाकरण', जो कोरोना वायरस संक्रमण से बचने में कवच का काम कर रहा है। 16 जनवरी से सरकार लगातार इसी मुहिम में जुटी है कि जल्द से जल्द देश की पूरी आबादी को टीके से सुरक्षित किया जा सके। 

'को-विन' एप ऐसा मंच, जहां टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारी 

बताना चाहेंगे, इस बाबत सरकार ने 'को-विन' एप के जरिए जनता को एक मंच प्रदान किया, जिस पर टीकाकरण से जुड़ी सारी जानकारियां उपलब्ध हैं। सरकार लगातार अपने टीकाकरण अभियान को लेकर समय-समय पर अहम जानकारियां आवाम के साथ साझा करती रहती है। खासतौर से टीकाकरण से जुड़ी भ्रांतियों को लेकर सरकार जानकारियां देती रही है। 

'को-विन' एप बिल्कुल सुरक्षित

इसी कड़ी में शनिवार को स्वास्थ्य मंत्रालय ने स्पष्ट किया कि को-विन एप बिल्कुल सुरक्षित है। मंत्रालय ने यह भी बताया कि इस एप को हैक नहीं किया जा सकता। को-विन एप के जरिए उचित प्रबंधन के साथ टीकाकरण किया जा रहा है। इस एप पर नजदीकी टीकाकरण केंद्रों की सटीक जानकारी उपलब्ध कराई जाती है। को-विन एप के जरिए टीकाकरण प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जा रहा है। दरअसल, 'को-विन' एप प्लेटफॉर्म को लेकर फैलाई जा रही अफवाहों व भ्रमित करने वाली रिपोर्टों का खंडन करते हुए स्वास्थ्य मंत्रालय ने यह स्पष्टीकरण दिया है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More