BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

MATHURA : आंगनबाड़ी कार्यकर्ता घर-घर जाकर दिलाएगी आयरन टैबलेट

मथुरा। कोरोना संक्रमण रोकने को चल रहे लाॅक डाउन में स्कूल न जाने वाली किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड (आईएफए) ब्लू की टैबलेट समय से उपलब्ध कराने की व्यवस्था सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए हैं ।
घ्यूपी के प्रमुख सचिव (स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद के आदेश के क्रम में कार्यवाहक जिला  कार्यक्रम अधिकारी रवि किशोर त्रिवेदी ने आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को गृह भ्रमण कर स्कूल न जाने वाली किशोरियों को आईएफए ब्लू टैबलेट का मासिक व साप्ताहिक वितरण करने को कहा है  । इस दौरान वह सोशल डिस्टेंशिंग का पूर्ण पालन करें । टैबलेट वितरण का विवरण भी पंजिका पर दर्ज करने को कहा गया है । इससे अगले माह की आपूर्ति का वितरण करने से पहले आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा पहले बांटी गयीं गोलियों के उपभोग की स्थिति का भी पता आसानी से चल सकेगा ।
घ्राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के महाप्रबंधक  (किशोर स्वास्थ्य) का कहना है कि किशोरियों में खून की कमी न होने पाए, इसके लिए जरूरी है कि वह आईएफए टैबलेट का समय से सेवन करती रहें ।किशोरावस्था शारीरिक बदलाव का वह दौर होता है, जिसमें खानपान पर भी ध्यान देना बहुत जरूरी है । भोजन में हरी पत्तेदार सब्जियों को जरूर शामिल करें। कोरोना वायरस के संक्रमण  से बचाने को किशोर-किशोरियों से यह भी कहा जा रहा है कि वह मास्क पहनें व साबुन से हाथ साफ करते रहें।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More