BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

‘और हो सकते हैं जनता कर्फ्यू, कोरोना प्रसार रोकने के लिए सामाजिक दूरी ही एकमात्र तरीका’

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आने वाले दिनों में लोगों को और अधिक जनता कफ्र्यू के लिए तैयार रहने को कहा है। गोरखपुर से रविवार को जारी बयान में मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए सामाजिक दूरी ही एकमात्र तरीका है।

उन्होंने लोगों से सामूहिक रूप से महामारी के खिलाफ लडऩे का आग्रह करते हुए कहा कि घबराने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तर प्रदेश में 27 लोग कोविड-19 से संक्रमित पाए गए, जिनमें से 11 पूरी तरह से ठीक हो गए हैं। उन्होंने वायरस के प्रसार को रोकने में शामिल सभी लोगों के प्रयासों की सराहना की।

योगी ने आम आदमी को इस व्यापक अभ्यास का हिस्सा बनने के लिए कहा है। उन्होंने आगे आश्वासन दिया कि संसाधन पर्याप्त हैं और लोगों को जल्दबाजी में खरीद और जमाखोरी का सहारा लेने की जरूरत नहीं है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने व्यापारियों को अधिक मूल्यों पर सामान बेचकर स्थिति का फायदा नहीं उठाने को लेकर भी चेताया है। इस बीच, आज नोएडा में जनता कफ्र्यू के दिन आस-पास के इलाकों में सिर्फ सन्नाटा पसरा हुआ है, यही नही सेक्टर 62 में सभी दुकानें बंद पड़ी हुई है, सिर्फ एक दो केमिस्ट की दुकान खुली नजर आई। साथ ही स्थानीय प्रशासन भी सडक़ों पर गश्त लगा रहा है। अगर कोई व्यक्ति सडक़ों पर दिख भी रहा है, उससे पुलिस घर जाने का आग्रह करती नजर आई। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर सुबह सात बजे से देशभर में जनता कफ्र्यू लगा हुआ है, जिसके कारण लोग अपने घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं। प्रधानमंत्री की अपील पर देश की जनता ने खुद को अपने घरों में बंद कर रखा है।

 

 


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More