BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने जताई नाराजगी

मथुरा। अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद ने इस बात पर नाराजगी जताई है कि सरकार ने निजी अस्पतालों को लूट की खुली छूट दे दी है। परिषद ने जनपद स्तर पर सीएमओ कार्यालय के साथ निजी अस्पतालों की सांठगांठ का आरोप लगाया। व्यापारी संगठन ने अस्पतालों में होने वाली मनमानी और आम आदमी के साथ ठगी के खिलाफ जनजागरूकता अभियान चलाने का ऐलान किया है।


  रविवार को वृंदावन आये अखिल भारतीय वैश्य एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुमंत गुप्ता ने कहाकि पत्रकार वार्ता आयोजित कर कोरोनाकाल में आम आदमी के साथ कदम कदम पर हो रही ठगी और लूट पर खेद जताते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री से चिकित्साधिकारियों के साथ निजी अस्पतालों की सांठगांठ की जांच कराने की मांग की। श्री सुमंत ने कहाकि कोरोना की दूसरी लहर में निजी अस्पतालों का जिस तरह का रवैया सामने आया है वह शर्मनाक है। आक्सीजन बेड, इंजक्शन, दवाई के नाम पर लोगों से खुली लूट की गई है।

यह सब जनपद स्तर पर मुख्य जिला चिकित्साधिकारियों से सांठगांठ के बिना संभव नहीं था। प्रदेश के मुख्यिा को इसकी निष्पक्ष जांच करानी चाहिए। उन्हेंने जीएसटी में पंजीकृत व्यापारियों की बीमा राशि को बीस लाख रूपये करने तथा व्यवसायिक विद्युत संयोजन के साथ श्रम विभाग में पंजीकृत व्यापारी को दस लाख रूपये सहायता रशि दिये जाने की भी सरकार से मांग की। उन्होंने कहाकि सरकार कोरोनाकाल में अपनों को खो चुके व्यापारियों को आर्थिक मदद दे। संगठन की बैठक में आगामी एक अगस्त को राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।  

मौत हो गई 11 मई को कोविड सैंपल लिया 13 को


ग्राम गणेशरा निवासी 60 वर्षीय देबो देवी पत्नी पूरन चंद की तबीयत खराब होने पर उनके परिजनों ने जमुना पार स्थित मोहिनी जगदीश हॉस्पिटल में 10 मई को भर्ती करा दिया जहां उसकी कोरोना सहित अन्य जांचो के लिए लिखा गया, तबीयत बिगड़ने पर और हॉस्पिटल में वेंटीलेटर न होने पर दूसरे हॉस्पिटल में भर्ती करा दिया जहां उसकी 11 मई को मृत्यु हो गई। जब वह मोहिनी जगदीश हॉस्पिटल में जांच की रिपोर्ट लेने पहुंचे तो उसमें लिखा था मृतका का सेंपलिंग 13 मई को लिया गया है जबकि मृतका की दूसरे हॉस्पिटल में मौत 11 मई को हो चुकी थी। इसकी शिकायत सीएमओ और दूसरे अधिकारियों से की गई है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More