BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा ने किया बैठक का आयोजन

मथुरा । अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर एक बैठक का आयोजन धौली प्याऊ में किया गया। इस अवसर पर महासभा द्वारा बालिकाओं का सम्मान तथा रूढ़वादिता को त्याग कर भारत की बेटियों को हर क्षेत्र में बढ़ चढ़कर आगे बढ़ने के लिए जन जागरुकता का संकल्प लिया गया । बैठक की शुरुआत भगवान परशुराम की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर की गई । कार्यक्रम में एक छात्रा सवृधि द्वारा नृत्य किया गया जिसको सभी ने सराहा । धौली प्याऊ क्षेत्र में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष श्याम सुन्दर उपाध्याय बिट्टू द्वारा अपने क्षेत्र में सभी को महासभा द्वारा चलाए जा रहे कार्यक्रमों से अवगत कराते हुए विप्र सभा को एकत्र करने पर जोर दिया गया ।
इस कार्यक्रम में नगर के प्रतिष्ठित कवियों द्वारा रोचक काव्य पाठ किया गया । मुख्य कवि के रूप में डा. रमा शंकर पाण्डे द्वारा किया गया काव्य पाठ आकर्षण का केन्द्र रहा । वहीं हास्य कवि गौड़ ने सभी को अपने काव्य पाठ से सभी को हँसाया । विनीत गौतम डा. संजय शर्मा, रवि उपाध्याय, राम कुमार उपाध्याय, मयूर कौशिक आदि कवियों ने सभी श्रोताओं के ह्मदय को स्पर्श किया । महासभा के जिलाध्यक्ष डा. सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट द्वारा जनपद के सभी वार्डों व ब्लाकों पर विप्र समाज को जोड़ने हेतु अभियान चलाए जाने की बात कही तथा ब्राह्मण सभा की उपलब्धियाँ गिर्नाइं । इसी क्रम में दिनांक 31 जनवरी 2021 रविवार को दोपहर 12 बजे नटवर नगर में आगामी बैठक की घोषणा की गई । अन्य वक्ताओं में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जगदीश कौशिक ने एकजुटता की बात कही । प्रदेशीय महामंत्री पन्नालाल गौतम ने सदस्यता पर बल दिया । महानगर अध्यक्ष कुशलपाल ने विप्र समाज के विकास हेतु चर्चा की महानगर महामंत्री डी. एस. दीक्षित ने कहा कि सभी को संगठित रहने व आने वाली पीढ़ी में संस्कारों का सृजन कर समाज को एक नई दिशा ले जाने को कहा । डॉ. सुरेन्द्र शर्मा एडवोकेट ने बैठक की अध्यक्षता की तथा मुख्य अतिथि राकेश शुक्ला उप आयुक्त वाणिज्यकर रहे ।

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More