देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। बुधवार को सबकी निगाहें मथुरा के जिला एवं सत्र न्यायालय पर लगी होंगी। तीस सितम्बर को श्रीकृष्ण जन्मस्थान को लेकर दायर याचिका को स्वीकार करने अथवा अस्वीकार करने पर निर्णय ले सकती है।
दुसरी ओर संत समाज इस मुद्दे को लेकर सक्रिय हो गया है। वृंदावन में 15 अक्तूबर को अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद की बैठक प्रस्तावित है। वहीं काशी विद्वतपरिषद शाखा ब्रज मंडल की बैठक भी वृंदावन में इसी मुद्दे पर हुई।
15 सितम्बर को बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि का मुद्दा गूंजेगा। बैठक में अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष महंत नरेंद्र गिरी और बड़ी संख्या में संत शामिल रहेंगे। बैठक को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। इधर, श्रीकृष्ण जन्मभूमि के मालिकाना हक को लेकर दाखिल की गई याचिका स्वीकार या अस्वीकार करने पर अदालत 30 सितंबर को निर्णय लेगी, जिस पर सबकी निगाहें हैं।
अखाड़ा परिषद के ब्रज प्रदेश के अध्यक्ष हरिशंकर नाग ने बताया कि 15 अक्तूबर को वृंदावन में महत्वपूर्ण बैठक होनी है। इसमें श्रीकृष्ण जन्मभूमि और काशी विश्वनाथ की मुक्ति का मुद्दा उठाया जाएगा। साथ ही वृंदावन में 2021 में होने वाली कुंभ की बैठक और हरिद्वार में होने वाले कुंभ को लेकर महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि की मुक्ति के लिए सभी कानूनी पहलुओं पर भी चर्चा की जाएगी। उधर, धर्म रक्षा संघ के अध्यक्ष सौरभ गौड़ ने बताया कि संघ के कार्यकर्ता भी अखाड़ा परिषद की बैठक में शामिल होंगे। बैठक में श्रीकृष्ण जन्मभूमि को लेकर जो भी निर्णय होगा। उसके अनुसार आगे की रणनीति तैयार की जाएगी।













Related Items
भारतीय नृत्य शैलियां दोराहे पर!
धार्मिक टूरिज्म भारतीय अर्थ व्यवस्था का नया इंजन
भारतीय शेयर बाजार के लिए उतार-चढ़ाव भरा रहा सप्ताह, निवेशकों ने मल्टी-एसेट रणनीति की ओर किया रुख