BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

AIR INDIA की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचेगी सरकार, है 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी

नई दिल्ली। सरकार ने गुरुवार को एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का ऐलान कर दिया। केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने लोकसभा में इस बात की जानकारी दी। नागरिक उड्डयन राज्य मंत्री पुरी ने बताया कि सरकार ने प्रस्तावित विनिवेश प्रक्रिया के तहत एयर इंडिया में अपनी 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है।

एयर इंडिया पर 50 हजार करोड़ रुपए से ज्यादा की देनदारी है। एयरलाइन लंबे समय से घाटे में है। सरकार ने इसमें दोबारा जान फूंकने की कोशिश में विनिवेश का फैसला लिया है। नई सरकार के गठन के बाद एयर इंडिया स्पेसिफिक अल्टरनेटिव मैकेनिज्म (एआईएसएएम) का पुनर्गठन किया गया है और एयर इंडिया के रणनीतिक विनिवेश को फिर से शुरू किया गया है।

पुरी ने लिखित जवाब में बताया कि एआईएसएएम ने एयर इंडिया में सरकार की 100 फीसदी हिस्सेदारी बेचने की मंजूरी दी है। वित्त वर्ष 2018-19 में एयर इंडिया का अंतिम रूप से अनुमानित कुल घाटा 8556.35 करोड़ रुपए का है। एविएशन सेक्टर को बेहतर करने के लिए हर कोशिश की जा रही है। जेट एयरवेज के एयरक्राफ्ट्स को दूसरी एयरलाइंस के साथ स्विफ्ट ट्रांजेशन सहित कई दूसरे कदम उठाए गए हैं। उल्लेखनीय है कि इस साल अप्रैल में पूर्ण सर्विस कैरियर जेट एयरवेज बंद हो गई। पुरी ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने अगले पांच वर्षों में विभिन्न हवाई अड्डों के विकास/ उन्नयन/ आधुनिकीकरण और एयर नेविगेशन इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए 25000 करोड़ रुपए से ज्यादा के पूंजी निवेश की शुरुआत की है।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More