BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

AINRC नेता एन रंगासामी ने पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर ली शपथ, पीएम मोदी ने दी बधाई

एआईएनआरसी (AINRC) नेता एन रंगासामी ने शुक्रवार को राज निवास में आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में पुडुचेरी के मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। उपराज्यपाल तमिलिसाई सौंदराराजन ने रंगासामी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। वह चौथी बार मुख्यमंत्री बने हैं। बता दें कि इस बार के विधानसभा चुनाव में एआईएनआरसी और उसके सहयोगी दलों को पूर्ण बहुमत मिला था। 
  
रंगासामी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें नए कार्यकाल के लिए बधाई दी। शुक्रवार को केवल रंगासामी ने शपथ ली। वह राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन सरकार की अगुवाई करेंगे, जिसमें एआईएनआरसी और भारतीय जनता पार्टी शामिल हैं। इससे पहले, मुख्य सचिव अश्विनी कुमार ने रंगासामी को मुख्यमंत्री नियुक्त करने वाली, राष्ट्रपति की अधिसूचना को पढ़ा। यह समारोह दोपहर एक बजकर 20 मिनट पर शुरू हुआ और महज पांच मिनट तक चला।
 
https://twitter.com/narendramodi/status/1390595451632504833
 
कौन हैं एन रंगासामी
 
पेशे से वकील रहे एन. रंगासामी पुडुचेरी के पहले भी मुख्यमंत्री रह चुके हैं। अपनी पार्टी की शुरुआत करने से पहले वह कांग्रेस पार्टी के सदस्य थे। साल 2008 में उन्होंने अपने कांग्रेस में अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। 7 फरवरी 2011 को उन्होंने ऑल इंडिया एनआर कांग्रेस के नाम से अपनी खुद की पार्टी का गठन किया था और 2011 में विधानसभा का चुनाव लड़ा था।
 
इस चुनाव में रंगासामी ने थातांचवडी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ते हुए अपने निकटम प्रतिद्वंदी और सीपीआई के सेथु सेल्वम को पांच हजार से अधिक मतों से पराजित किया था। रंगासामी को इस विधानसभा में कुल 55.02% प्रतिशत वोट हासिल हुए थे।
 
पुडुचेरी के इतिहास में वह पहले ऐसे व्यक्ति हैं जिन्होंने अपनी खुद की पार्टी बनाई और जीत कर मुख्यमंत्री बने। पुडुचेरी में कुल 33 विधानसभा सीटें हैं। इनमें 30 विधायक चुनाव के जरिए चुने जाते हैं, जबकि तीन सदस्यों को केंद्र की ओर से नामित किया जाता है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More