देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसौंख। कस्बा की स्थानीय अग्रवाल समाज के तत्वावधान में दो दिवसीय अग्रसेन महोत्सव का आयोजन किया गया। जिसमें अग्र महिलाओं ने 216 कलशों के साथ मुख्य मार्गो से कलश यात्रा निकालकार कार्यक्रम की शुरूआत की। कलश यात्रा का अग्रबंधुओं द्वारा फूलों से स्वागत किया गया।
शनिवार को कस्बा की अग्रवाल समाज द्वारा आयोजित दो दिवसीय अग्रसेन महोत्सव में अग्र महिलाओं ने कलश यात्रा निकालकर प्रारंभ किया। महोत्सव का शुभारंभ समाज के अध्यक्ष मनीशंकर बंसल ने किया। इस दौरान अग्र महिलाओं द्वारा अग्रसेन गु्रप में 108 और मां लक्ष्मीदेवी ग्रुप में 108 कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा दाउजी मंदिर से शुरू होकर, सहजुआ थोक, सीमेंट रोड, मुख्य बाजार, लुहार बाजार, बैंक चैराहा, रामलीला मैदान, अग्रसेन मार्ग से चल कर अग्रवाल धर्मशाला पर संपंन हुई।

इसके उपरांत अग्रवाल धर्मशाला में हवन आहूति की गया। और ध्वजारोहण किया। यात्रा को लेकर नगर पंचायत चेयरमैन भरत सिंह कुंतल द्वारा मुख्य मार्गो पर स्वागत श्रंखला बनाई गई। इस मौके पर छेदालाल सिंघल, उपाध्यक्ष कृष्णकुमार गर्ग, मंत्री गिरधारी सिंघल, जगदीश प्रसाद, उपमंत्री महेश राठ्या, कोषाध्यक्ष जुगलकिशोर गोयल, दिनेश लोहिया, शुभम सिंघल, अभिषेक मित्तल, सन्नी सेठ, शालू सिंघल, सौरभ, शुभत अग्रवाल, दीपक बंसल, अनिल, सतीश अग्रवाल, राकेश, अभिषेक गर्ग, नवीन अग्रवाल, संतोष, दीपक अग्रवाल, श्यामसुंदर गर्ग आदि उपस्थित थे।













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन