BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LIVE : अपने पैतृक गांव वडनगर पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने किया भव्य स्वागत

LIVE : अपने पैतृक गांव वडनगर पहुंचे पीएम मोदी, लोगों ने किया भव्य स्वागतवडनगर/नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गुजरात दौरे का दूसरा दिन है। पीएम मोदी ने कल द्वारिका में द्वारकाधीश मंदिर में दर्शन करने के साथ दौरा शुरू किया था। उसके बाद पीएम मोदी ने ओखा-बेट द्वारका पूल सहित कई योजनाओं का शिलान्यास किया। अपने दौरे के दूसरे दिन आज पीएम मोदी अपने जन्मस्थान वडनगर जाएंगे। आपको बता दें कि मोदी प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार वडनगर जाएंगे। यहां मोदी मेडिकल कॉलेज और अस्पताल का लोकार्पण करेंगे। वह अपने गांव जहां उनका बचपन बीता है वहां नई बनी रेलवे स्टेशन की बिल्डिंग को वडनगर के लोगों को समर्पित करेंगे। मोदी वडनगर में जनसभा को भी संबोधित करेंगे।

 

पीएम मोदी तय कार्यक्रम के अनुसार सुबह 9.40 बजे राजभवन से वडनगर के लिए निकलेंगे और करीब 10 बजे तक वडनगर मेडिकल कॉलेज पहुंचेंगे। उस दौरान मोदी अपने कुल देवता हाटकेश्वर मंदिर के दर्शन करेंगे और उसके बाद मोदी वडनगर रेलवे स्टेशन का भी दौरा कर सकते हैं। बता दें कि वडनगर रेलवे स्टेशन पर ही पीएम मोदी के पिता की चाय की दुकान थी, जहां मोदी चाय बेचा करते थे।

 

वडनगर में मोदी जीएमईआरएस कॉलेज का उद्घाटन करेंगे। वडनगर में कई ऐसे विकास कार्य किए जा रहे हैं, जो कि मोदी के गुजरात के मुख्यमंत्री रहते हुए शुरू किए गए थे, जो कि अब पूरे हो चुके हैं। इस दौरान मोदी मिशन इंद्रधनुष का भी शुभारंभ करेंगे। मेडिकल कॉलेज के उद्घाटन के बाद मोदी साढ़े 10 बजे के करीब एक जनसभा को संबोधित करेंगे। इस दौरान प्रदेश के कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहेंगे। वडनगर में सभी कार्यक्रम में हिस्सा लेने के बाद मोदी 12 बजे भरुच के लिए रवाना होंगे। जहां नर्मदा नदी बैराज की आधारशिला रखेंगे और सूरत के उडना से बिहार के जया नगर जाने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। उसके बाद दोपहर 1.30 बजे जनसभा को संबोधित करेंगे। उसके बाद मोदी 2.30 बजे दिल्ली के रवाना होंगे और शाम 4.40 बजे दिल्ली पहुंचेंगे। पहले मोदी भरुच से वड़ोदरा जाएंगे और वहां से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More