BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

बेरोजागरी, कानून व्यवस्था, बिजली, पानी की समस्याओं को लेकर दिया ज्ञापन

मथुरा। तहसील स्तर पर सपाईयों ने सोमवार को जोरदार प्रदर्शन किया। सपा कार्यकर्ताओं के पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के चलते जिला प्रशासन पूरी तरह से सतर्क रहा। सभी तहसीलों पर पुलिस बल सुबह से ही  तैनात कर दिया गया था।

तहसील परिसर तक पहुंचने से पहले ही सपाईयों को रोक लिया गया। कानून व्यवस्था की स्थिति को देखते हुए पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मथुरा में सदर तहसील पर धरना प्रदर्शन करने जा रहे सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने टैंक चैराहे पर रोक लिया और यहां से आगे नहीं बढने दिया। सिटी मजिस्ट्रेट मनोज कुमार ने ज्ञापन लिया। गोवर्धन तहसील पर पिछडा प्रकोष्ठ के प्रदेश सचिव प्रदीप चैधरी के नेतृत्व में बडी संख्या में जुटे सपाई तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन के लिए जा रहे थे। रास्ते में ही एसडीएम राहुल यादव ने पुलिस बल के साथ पहुंच कर सपाईयों से ज्ञापन लिया और तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन की अनुमति नहीं दी। सपाईयों ने तहसील स्तर पर राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से बेरोजगारी, काूनन व्यवस्था, पानी, बिजली की समस्याओं को उठाया गया।

जनपद में धारा 144 लागू है। पहले से ही पता था कि इन लोगों को ज्ञापन देना था, इस लिये यातायात व्यवस्था सुचारू रहे और किसी तरह कोई स्थिति पैदा न हो, इस लिए सुरक्षा व्यवस्था का पूरा इंतजाम किया गया। प्रत्येक तहसील पर ज्ञापन और धरना देने का कार्यक्रम है। किसान बेरोजगारी, बिजली पानी आदि की समस्याओं को लेकर राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन सौंपा है।  
मनोज कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More