देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreमथुरा। गांव परसोती गढी ट्रैक्टर निकालने को लेकर दो पक्षों मंे झगडा हो गया। पुलिस ने 21 लोगों को हिसारत में लिया है। राजवीर ट्रैक्टर लेकर जा रहा था, रास्ते में नरेंद्र का ट्रैक्टर खडा था। रास्ता देने को लेकर दोनों में कहा सुनी हो गई और कुछ ही देर में दोनों पक्षों से बडी संख्या में लो निकल आये और पथराव होने लगा। सूचना पर सुरीर कोतवाली राजीत वर्मा हमारा के साथ पहुंच गये। उन्होंने दोनों पक्षों के लोगांे को समझाने का प्रयास किया।
दोनांे ओर से हो रहे पथराव और हालात को देखते हुए उन्होंने इस की सूचना कंट्रोलरूम पर दे दी। कुछ ही देर मंे कई थानों से भारी पुलिस बल पहुंच गया और मौके से 21 लोगों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया।
हिरासत मंे लिये गये सभी लोगांे को पुलिस थाने ले आयी। इंस्पेक्टर ने बताया, एक पक्ष के बलराम, राजवीर, कृष्ण कुमार, दौलतराम, मुकेश सुनील और दूसरे पक्ष के जगदीश, बुत्तन, राजकुमार, रामकिशोर, योगेश, पुष्पेंद्र, प्रेमचंद, कमल सिंह, लक्ष्मण, मोनू, कृपाल, लखन सिंह, भोवन कन्हैया, नरेंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उन्होंने बताया, गांव में हालात सामान्य है।
सुरक्षा के लिहाज से पुलिस गांव में गश्त कर रही है। वहीं दूसरी घटना में थाना बलदेव परिसर में बुधवार को युवक का शव रखकर उपद्रव करने वाले ग्रामीणों पर पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। पुलिस ने सात लोगों को नामजद कर 100-150 अज्ञात महिला पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए गुरुवार को पुलिस ने नगला बेर और नगला बदना में दबिश दी, लेकिन आरोपित भाग गए।
नगला बेर निवासी रविद्र सिंह अपने दोस्त पप्पू निवासी गढ़ी आशा से मंगलवार रात मिलने के लिए गया। बुधवार को पप्पू की झोपड़ी के पास रविद्र सिंह का शव चारपाई पर पड़ा मिला। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवक की मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका। मृतक का विसरा सुरक्षित रखा है।
पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों ने शव को थाना परिसर में रखकर हंगामा किया। इस मामले में थाना बलदेव के एसआइ राजीव गौतम ने नगला बदना निवासीगण ओमवीर सिंह, सूरज सिंह, नगला बेर निवासीगण नेम सिंह, बच्चू सिंह, पन्ना लाल, महोली रोड स्थित धर्मलोक कालोनी निवासी पूरन सिंह, नगला चिता निवासी राजन सिंह समेत 100-150 अज्ञात महिला-पुरुषों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एसपी देहात श्रीश्चंद्र ने बताया, आरोपितों में अकोस ग्राम पंचायत से प्रधान पद का एक प्रत्याशी भी शामिल है। नामजद आरोपितों की गिरफ्तारी को पुलिस ने दबिश दी, लेकिन वह हाथ नहीं आए।













Related Items
धारा 498ए का दुरुपयोग: छोटे झगड़ों को अपराध बनाने की बढ़ती प्रवृत्ति
आजादी के 76 साल बाद विकास की मुख्य धारा से जुड़ेगा गोण्डा का वनटांगिया समुदाय
पोर्टर पुरस्कार 2023: कुशल कोविड प्रबंधन के लिए स्वास्थ्य मंत्रालय को मिला इंटरनेशनल अवार्ड