BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

सीएम योगी 25 अगस्‍त को राप्‍ती नदी में विसर्जित करेंगे वाजपेयी की अस्थियां

सीएम योगी 25 अगस्‍त को राप्‍ती नदी में विसर्जित करेंगे वाजपेयी की अस्थियांगोरखपुर। गोरखपुर में वाजपेयी की अस्थियां राजघाट स्थित राप्‍ती नदी के तट पर 25 अगस्‍त को प्रवाहित की जाएंगी। इसके पूर्व ''अटल अस्थि कलश यात्रा'' निकाली जाएगी। चार किलोमीटर लम्‍बी इस अटल अस्थि कलश यात्रा में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ पैदल चलेंगे। राप्‍ती नदी के तट पर वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच पूर्व पीएम अटलजी की अस्थियों को प्रवाहित किया जाएगा। अटल अस्थि कलश यात्रा में गोरखपुर में मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, बस्‍ती में कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही और आजमगढ़ में केन्‍द्रीय रेल राज्‍यमंत्री मनोज सिन्‍हा शामिल होंगे।

इधर गुरुवार को लखनऊ में केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह दिवंगत प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की अस्थि कलश विसर्जन यात्रा में शामिल हुए। राजनाथ सिंह ने ट्वीट कर कहा था, "लखनऊ (उत्तर प्रदेश) के लिए रवाना। आज (गुरुवार) अटलजी की 'अस्थि कलश यात्रा' और 'श्रद्धांजलि सभा' में हिस्सा लूंगा।"

कलशों में भरी वाजपेयी की अस्थियों को शुक्रवार को राज्य की 16 प्रमुख नदियों में विसर्जित किया जाएगा। वायपेयी का निधन 16 अगस्त को नई दिल्ली में हुआ था।

उत्तर प्रदेश सरकार और भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी इस यात्रा में हिस्सा में लेंगे।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More