BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

पूर्व PM मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म के ट्रेलर पर बवाल,जानिए क्या हुआ

पूर्व PM मनमोहन सिंह पर बनी फिल्म के ट्रेलर पर बवाल,जानिए क्या हुआनई दिल्ली। पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के मीडिया सलाहकार संजय बारू की किताब पर बनी मूवी द द एक्सिडेंटल प्राइम मिनिस्टर पर हंगामा शुरू हो गया है। फिल्म का ट्रेलर रिलीज होने के तुरंत बाद भाजपा ने इसे अपने सोशल मीडिया हैंडल्स से शेयर करने पर कांग्रेस ने इसे भाजपा का नाटक बता दिया। महाराष्ट्र युवा कांग्रेेस ने फिल्म रिलीज से पहले दिखाने तक की मांग तक कर डाली है। वहीं मध्य प्रदेश सरकार ने प्रदेश में फिल्म के रिलीज पर रोक लगा दी है। 

इस विवाद पर अनुपम खेर ने कहा है कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की बात करने वाले कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी को अपने कार्यकर्ताओं को डांटना चाहिए। युवा कांग्रेस ने धमकी देते हुए कहा है कि पूरे देश में रिलीज नहीं होने देंगे।

आपको बताते जाए कि फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने इस फिल्म में पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की भूमिका अदा की है। अनुपम खेर ने ट्रेलर के बाद उपजे विवाद पर टिप्पणी करते हुए कहा है कि हम तथ्यों को बदल नहीं सकते हैं। उन्होंने बताया कि किताब उस शख्स द्वारा लिखी गई जो उस समय तत्कालीन प्रधानमंत्री के काफी करीब थे। इस फिल्म का ट्रेलर सामने आने के बाद कांग्रेस लगातार हमलावर बनी हुई है। फिल्म अभिनेता अनुपम खेर ने एएनआई को एक साक्षात्कार में कहा कि वे जितना प्रदर्शन करेंगे, फिल्म को उतना ही प्रचार प्रसार होगा। 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More