देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
रायबरेली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को यूपी के दौरे पर हैं। उन्होंने यहां कई विकास परियोजनाओं का शुभारंभ किया। हालांकि उनका यह दौरा परियोजनाओं के उद्घाटन से कहीं अधिक राजनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। पीएम मोदी नेे इस दौरान रायबरेली में मॉडर्न रेल कोच फैक्ट्री का निरीक्षण किया और 900वें कोच व हमसफर रेक को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस ने वायुसेना को मजबूत नहीं होने दिया। रक्षा सौदे के मामले में कांग्रेस का इतिहास क्वात्रोची मामा का रहा और कुछ दिन पहले एक और आरोपी मिशेल चाचा को लाया गया है और हमने देखा है कि कांग्रेस ने कैसे इनको बचाने के लिए अपना वकील अदालत में भेज दिया। कांग्रेस क्या इसलिए भडक़ी हुई क्योंकि बीजेपी सरकार जो रक्षा सौदे कर रही उसने क्वात्रोची मामा और मिशेल अंकल नहीं है। हमारे लिए हमेशा दल से बड़ा देश है।
पीएम मोदी ने कहा कि यहां आने से पहले मैं पास ही में बनी मॉर्डन कोच फैक्ट्री में था। मैंने उस फैक्ट्री में इस वर्ष बने 900वें डिब्बे को हरी झंडी भी दिखाई। पहले की सरकारों की क्या कार्यसंस्कृति रही है, इसकी गवाह रायबरेली की रेल कोच फैक्ट्री भी है। जो फैक्ट्री नए डिब्बे बनाने के लिए थी, उसे पूरी क्षमता से कभी काम ही नहीं करने दिया गया।
पीएम मोदी ने कहा, ये फैक्ट्री 2007 में स्वीकृत हुई थी। 2010 में ये फैक्ट्री बनकर तैयार भी हो गई, लेकिन उसके बाद 4 साल तक इस फैक्ट्री में कपूरथला से डिब्बे लेकर उनमें पेंच कसने और पेंट करने का काम हुआ। देभ भर के मेट्रो के डिब्बे रायबरेली के कोच फैक्ट्री में बनेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि अगर कोच फैक्टरी की क्षमता बढ़ेगी तो यहां के युवाओं के लिए हर तरह के रोजगार बढ़ेंगे। उस दिन के बारे में सोचिए, जब यहां हर रोज 10-12 नए कोच बनने लगेंगे। जब पहले की सरकार ने यहां पर रेल कोच फैक्ट्री का निर्माण तय किया था, तो ये तय हुआ था कि 5000 कर्मचारियों की नियुक्ति की जाएगी। लेकिन स्वीकृति इसके आधे पदों को ही दी गई। पीएम मोदी ने कहा, इतना ही नहीं, 2014 में हमने ये भी देखा कि यहां की कोच फैक्ट्री में एक भी नई नियुक्ति नहीं हुई थी। अब आज की स्थिति ये है कि लगभग 2 हजार नए कर्मचारियों को हमारी सरकार ने नियुक्त किया है। आज मुझे ये कहते हुए गौरव का एहसास हो रहा है कि आने वाले समय में रायबरेली, रेल कोच निर्माण के मामले में एक ग्लोबल हब बनने वाला है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आज देश के सामने दो पक्ष है, एक पक्ष सत्य का है, सुरक्षा का है। दूसरा पक्ष उन ताकतों का है जो किसी भी कीमत पर देश को कमजोर करने चाहते हैं। कांग्रेस उन ताकतों के साथ खड़ी है जो हमारे सेनाओं को मजबूत नहीं होना देना चाहते हैं, ऐसे लोगों की कोशिशों को किन देशों से समर्थन मिल रहा है देश देख रहा है। भाषण यहां दिया जाता है और तालियां पाकिस्तान में बजती हैं। कुछ लोगों के लिए रक्षा मंत्रालय झूठा है, रक्षा मंत्री झूठी हैं, कुछ लोगों को कोर्ट भी झूठा दिखता है, सच को श्रृंगार की जरूरत नहीं होती और झूठ जितना भी बोलो उसमें जान नहीं होती है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
सुधार का ढोंग या मजदूरों के अधिकारों पर एक चुपचाप हमला?
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'