देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
काउंटी ग्राउंड, डर्बी । महिला विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 95 रनों से पराजित किया। इस जीत के साथ ही भारत की जीत की हैट्रिक लगा ली। भारत द्वारा दिए 170 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए पाकिस्तान की पूरी टीम 74 रनों पर ढेर हो गई। आखिरी विकेट के रूप में कप्तान सना मीर (29 रन) को मानसी जोशी ने बोल्ड किया। भारत ने यह मुकाबला 95 रनों से जीत लिया। इसके साथ ही भारत ने मौजूदा वर्ल्ड कप में लगातार तीसरी जीत हासिल की। 51 के स्कोर पर पाकिस्तान ने दो लगातार विकेट गंवाए। नाशरा संधू (1 रन) का विकेट लेने के बाद एकता बिष्ट ने अगली ही गेंद पर डायना बेग (0) को बोल्ड कर दिया। इसके साथ एकता ने अपना पांचवां विकेट हासिल किया। पाक को नौवां झटका लगा। नाहिदा खान (23 रन) के क्रीज पर टिकने की कोशिश को हरमनप्रीत कौर ने नाकाम किया। भारत ने 44 के स्कोर पर सातवीं सफलता हासिल की। इससे पहले नैन आबिदी (5 रन) को दीप्ति शर्मा ने बोल्ड किया, पाक को पांचवां झटका लगा। इसके बाद अस्माविया इकबाल (0) को मानसी जोशी ने चलता किया। 26 के स्कोर पर पाकिस्तान का छठा विकेट गिरा।
इसस पहले भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने पाकिस्तान को 170 रनों का टारगेट दिया। भारत की महिलाएं निर्धारित 50 ओवर में 169/9 रन ही बना पाई। पाकिस्तान की ओर से नाशरा संधू सबसे सफल गेंदबाज साबित हुईं। उन्होंने अपनी फिरकी से 10 ओवर में महज 26 रन 4 विकेट चटकाए। सादिया यूसुफ को भी दो विकेट मिले। भारत की ओर से पूनम राउत ने सर्वाधिक 47 रन बनाए, जबकि सुषमा वर्मा ने 33 रनों की पारी खेली। भारतीय पारी का एकमात्र छक्का सुषमा के बल्ले से आया।
भारतीय टीम की बल्लेबाजी-
कप्तान मिताली राज ( 8 रन) भी उम्मीदों पर खरी नहीं उतरीं। 93 के स्कोर पर नाशरा संधू ने उन्हें एलबीडब्ल्यू कर भारत को तीसरा झटका दिया। इसके बाद ही 94 के स्कोर पर टीम इंडिया का चौथा विकेट गिरा। दीप्ति शर्मा (28 रन) भी नाशरा के गेंद पर लपक ली गईं। इससे पहले पूनम राउत ( 47 रन) और दीप्ति ने पारी संवारने की भरपूर कोशिश की। दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 67 रनों की पार्टनरशिप हुई। 74 के स्कोर पर भारत को दूसरा झटका लगा। पूनम को नाशरा ने अपनी ही गेंद पर लपक लिया। स्मृति मंधाना और पूनम राउत ने पारी की शुरुआत की। लेकिन 7 के स्कोर पर मंधाना (2 रन) का विकेट गिरा। उन्हें डायना बेग ने एलबीडब्ल्यू किया। मीडियम पेसर डायना का वनडे करियर का यह पहला विकेट रहा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत में एक खामोश विस्फोट हो रहा है
जंजीरें तोड़ता भारत: बाल विवाह के खिलाफ निर्णायक जंग
भारत का कोचिंग उद्योग: जहाँ सपने दिखाए जाते हैं टूटने के लिए!!