BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

निफ्टी 9300 पार, सेंसेक्स 287 अंक चढा

निफ्टी 9300 पार,सेंसेक्स 287 अंक चढानई दिल्ली । मंगलवार को नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी ने कारोबार के दौरान पहली बार 9,300 अंक के स्तर को पार किया है। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के इंडेक्स निफ्टी में कारोबार का अंत 9306 के स्तर पर हुआ जबकि सेंसेक्स 287 अंक तेजी के साथ बंद हुआ। 

रिलायंस इंडस्ट्रीज और अन्य बडी कंपनियों के बेहतर तिमाही नतीजों से मंगलवार को निफ्टी रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया। इसके अलावा सकारात्मक एशियाई संकेतों तथा यूरोपीय बाजारों की बेहतर शुरूआत से भी यहां धारणा मजबूत हुई।। 

मंगलवार को कारोबार के दौरान निफ्टी 82.45 अंक या 0.89 प्रतिशत की बढत के साथ 9,300.40 अंक के नए रिकॉर्ड पर पहुंच गया। इससे पहले 5 अप्रैल को निफ्टी 9,273.90 अंक के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा था। दोपहर के कारोबार में बंबई शेयर बाजार का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 271.12 अंक या 0.91 प्रतिशत की बढत के साथ 29,926.96 अंक पर चल रहा था।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। बीएसई का मिडकैप सूचकांक 154.85 अंकों की तेजी के साथ 14,780.58 पर और स्मॉलकैप सूचकांक 88.63 अंकों की तेजी के साथ 15,379.89 पर बंद हुआ।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 55.10 अंकों की तेजी के साथ 9,273.05 पर खुला और 88.65 अंकों या 0.96 फीसदी की बढ़त के साथ 9,306.60 पर बंद हुआ। दिन भर के कारोबार में निफ्टी ने 9,309.20 के ऊपरी और 9,250.35 निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के सभी 19 सेक्टरों में तेजी रही। दूरसंचार (2.62 फीसदी), तेज खपत उपभोक्ता वस्तुएं (1.67 फीसदी), रियल्टी (1.26 फीसदी), तेल एवं गैस (1.23 फीसदी) और ऊर्जा (1.20 फीसदी)में सर्वाधिक तेजी रही। 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More