देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
श्रीनगर। जम्मू कश्मीर में आतंक का पर्याय बन चुके लश्कर कमांडर अबु दुजाना को कल सुरक्षाबलों ने एक मुठभेड में मार गिराया। अब कश्मीर में लश्कर के नए कमांडर को लेकर खबर आ रही है कि अबु दुजाना की जगह अबु इस्माइल ले सकता है। ज्ञातव्य है कि अबु इस्माल वहीं आतंकी है जिसने पिछले माह अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला किया था। ज्ञातव्य है कि इस हमले में 7 श्रद्धालुओं की मौत हो गई थी। अबु इस्माइल पिछले तीन साल से कश्मीर घाटी में सक्रिय है।
कश्मीर में अबु इस्माइल बैंक डकैती, अमरनाथ यात्रियों पर हमले सहित कई आतंकी घटनाओं में शामिल रह चुका है। अबु इस्माइल तीन साल पहले कश्मीर आया था। इसके बाद उसे साउथ कश्मीर में लश्कर का कमांडर बना दिया गया। अब अबु इस्माइल कश्मीर के पंपोर इलाके में रहकर आतंकी वारदात को अंजाम दे रहा है। ज्ञातव्य है कि पिछले वर्ष हिजबुल आतंकी बुरहान वानी के मारे जाने के बाद से इस्माइल घाटी में ज्यादा सक्रिय हो गया।वहीं नोटबंदी के दौरान अबु इस्माइल ने बैंक और एटीएम लूट की वारदातों को अंजाम दिया। इसके बाद से ही इस्माइल घाटी में आतंक का बडा चेहरा बन गया। साथ ही अबु इस्माइल को अबु दुजाना का काफी करीबी माना जाता है। अमरनाथ यात्रियों की बस पर हमला करने के बाद अबु इस्माइल सुर्खियों में आ गया था। माना जा रहा है कि अब उसे ही कश्मीर में लश्कर का नया कमांडर बनाया जाएगा।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
दुजाना गैंग के तीन सदस्य गिरफ्तार