BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

LIVE मुंबईः बारिश से फंसी वडोदरा एक्सप्रेस, यात्रियों को निकालने की कोशिश

LIVE मुंबईः बारिश से फंसी वडोदरा एक्सप्रेस, यात्रियों को निकालने की कोशिशमायानगरी मुंबई में लगातार हो रही बारिश आमजनजीवन को काफी प्रभावित कर रही है। मुंबई में सोमवार रातभर रुक-रुक कर बारिश हुई। भारी बारिश के चलते शहर के ज्यादातर इलाकों में जलभराव की स्थिति पैदा हो गई। सडक़ें, गलियां, सोसाइटी सब जगह बारिश का पानी भरा हुआ है। भारी बारिश के चलते मंगलवार को भी स्कूल बंद रखने को ऐलान किया गया है। 

मौसम विभाग ने अपने पांच दिन और भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। भारी बारिश के बाद मुंबई की सडक़ें समंदर बन गई हैं। लगातार हो रही बारिश की वजह से मुंबई को पानी सप्लाई करने वाली तुलसी लेक कल ओवरफ्लो हो गई। इतना ही नहीं बोरिवली पूर्व में भारी बारिश की वजह से तीन घर पूरी तरह धाराशायी हो गए हैं।

 

LIVE अपडेट :::::::

 

 

- मुंबईः बारिश से फंसी वडोदरा एक्सप्रेस, यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालने की कोशिश

 

- पानी निकालने के लिए 150 अतिरिक्त पंप लगाए गए हैं। हम निगरानी रख रहे हैं और स्थिति को संभाल रहे हैं। अगर जरूरत पड़ी तो हम विभिन्न पाठ्यक्रमों में दाखिले की तारीख बढ़ाने पर भी विचार करेंगे: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस।

 

- मुंबई की सड़कें तालाब में तब्दील हो चुकी हैं।

 

- पानी पानी मुंबई। पानी से बाइक भी खराब। बारिश से बेहाल मायानगरी।

 

- बारिश से कमर तक पानी में डूबी मुंबई

 

- आपदा प्रबंधन ने बताया है कि मुंबई में जलभराव की कोई स्थिति नहीं है। संबंधित अथॉरिटी स्थिति नियंत्रण में रखे हुए हैं। चिंता करने की कोई बात नहीं है, क्योंकि आपदा प्रबंधन किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार है: विनोद तावड़े, महाराष्ट्र सरकार के मंत्री।

 

- महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा, इंडियन नेवी, आपदा प्रबंधन और सभी संबंधित विभाग मुंबई के लोगों को हर संभव सहायता प्रदान करने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

 

- भायंदर डिवीजन के सहायक पुलिस अधीक्षक अतुल कुलकर्णी ने बताया कि पानी ज्यादा भर जाने के कारण हमने घोड़बंदर नाके पर गाड़ियों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि बहुत जरूरी काम हो तभी घर से बाहर निकलें।

 

- मीरा-भायंदर के घोड़बंदर नाके पर 3 फीट तक पानी भर गया है, जिसके कारण गाड़ियों की आवाजाही को पूरी तरह से रोक दिया गया है। घोड़बंदर नाका मुम्बई, ठाणे, भिवंडी, पालघर को एकमात्र सड़क मार्ग से जोड़ता है। मुम्बई और अहमदाबाद भी इसी घोड़बंदर नाके से जुड़ते हैं।

 

- मुंबई को गुजरात से जोड़ने वाले एकमात्र सड़क मार्ग को पानी भर जाने के कारण पूरी तरह से बंद कर दिया गया है।

 

- पालघर पुलिस ने बाढ़ की वजह से होटल में फंसे 10 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। एक महिला का रेस्क्यू बोट पर इलाज किया। 

 

- वसई: मिठाघर और राजवली में रेस्क्यू के लिए 43 लोगों की एनडीआरएफ टीम 6 नावों के साथ पहुंची।

 

- मुंबई में भारी बारिश के कारण सड़कों के साथ-साथ सोसायटी में भी जलभराव हो गया है। वसई की एवरशाइन सोसायटी में भरे पानी में एक व्यक्ति नाव चलाने लगा।

 

- मुंबई जहां बारिश से बेहाल है और जलभराव से ट्रेनें थमी हुई हैं, वहीं नेताओं के कुछ दूसरे ही बयान आ रहे हैं। महाराष्ट्र सरकार के मंत्री विनोद तावडे ने दावा किया कि मुंबई में जलभराव की कोई समस्या नहीं है।

 

- भारी बारिश के कारण ईस्टर्न एक्सप्रेस हाइवे पर किंग्स सर्कल पर जलभराव।

 

- भारी बारिश के कारण ट्रैक पर पानी का स्तर बढ़ गया है, खासकर विरार-नालासोपारा के बीच। वसई रोड के बीच विरार की ओर ट्रेनें अब निलंबित कर दी गई हैं। हालांकि, उपनगरीय सेवाएं चर्चगेट से वसई के बीच 5-10 मिनट की देरी से सामान्य तरीके से चल रही हैं: सीपीआरओ, वेस्टर्न रेलवे।

 

- अभी ताजा अपडेट यह है कि भायंदर और विरार के बीच लोकल को सस्पेंड कर दिया गया है। हालांकि अच्छी बात यह है कि भायंदर और चर्चगेट के बीच सभी लाइनों पर ट्रेनें चल रही हैं।

 

- भारी बारिश ने मुंबई को बांधकर रख दिया है। ट्रैक पर पानी भरने के कारण लंबी दूरी की कई ट्रेनों को कैंसल किया है। वेस्टर्न रेलवे ने रद्द की गई ट्रेनों की लिस्ट जारी की है।

 

- विरार-नालासोपारा-वसई के बीच जलभराव के कारण टर्मिनेट/रिवर्स्ड, रद्द की गईं टेनें।

 

- मुंबई: समुद्र में शुरू हुआ हाई टाइड खत्म। अब दोपहर 3:30 बजे तक लो टाइड। बीएमसी कुछ देर में पम्पिंग के गेट खोलेगी, जिसके बाद तेजी से पानी निकल जाएगा। 

 

- मुंबई-अहमदाबाद के बीच रेल सेवा पूरी तरह बंद है। 

 

- मुंबई-अहमदाबाद रोड पर ट्रैफिक धीमी गति से चल रहा है। पालघर, बोइसर, सातीवली के अधिकांश अंदरूनी रास्ते पानी भरने की वजह से बंद हैं।

 

- EMU कंट्रोल के मुताबिक, विरार से बोरीवली के बीच विरार व नालासोपारा में मूसलाधार बारिश से जलभराव के कारण लोकल व मेल एक्सप्रेस गाड़ियों की आवाजाही लगभग ठप है। बोरीवली से चर्चगेट के बीच गाड़ियां देरी से चल रही हैं। 

 

- मुंबई के सभी स्कूलों में छुट्टी कर दी गई है। 

 

- भारी बारिश के कारण अलग-अलग स्टेशनों पर फंसी लंबी दूरी की ट्रेनों में यात्रियों को खाना, स्नैक्स और पानी आदि दिए जा रहे हैं।

 

- माटुंगा और सायन के बीच जलभराव के कारण ट्रेनें सतर्कता से चलाई जा रही हैं। इस सेक्शन पर लोकल 15-20 मिनट तक की देरी से चल रही हैं।

 

- यात्रियों की जानकारी के लिए वेस्टर्न रेलवे ने हेल्पलाइन नंबर जारी किए हैं। सूरत के लिए 02612401791, मुंबई सेंट्रल के लिए 23077292 और बांद्रा टर्मिनस के लिए हेल्पलाइन नंबर 26425756 है।

 

- नालासोपारा में रेल पटरियों पर जलस्तर 200 मिमी से बढ़कर 460 मिमी हो गया है।

 

- मुंबई एयरपोर्ट: फ्लाइट्स की उड़ान में 30 मिनट तक की देरी। 72 फ्लाइट्स की उड़ानें प्रभावित।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More