BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

सर्वाधिक अभिनव कंपनियों की सूची में रिलायंस जियो 17वें स्थान पर

सर्वाधिक अभिनव कंपनियों की सूची में रिलायंस जियो 17वें स्थान परनई दिल्ली। रिलायंस जियो ने फास्ट कंपनी की 50 सबसे अभिनव कंपनियों (एमआईसी) की वार्षिक रैंकिंग की वैश्विक सूची में 2018 में 17वां स्थान हासिल किया है और यह भारत में सर्वाधिक अभिनव कंपनियों में पहले स्थान पर है। कंपनी ने एक बयान में मंगलवार को यह जानकारी दी।

 

रिलायंस जियो के निदेशक आकाश अंबानी ने कहा, ‘‘जियो के लांच के बाद से ही, हमारा लक्ष्य साहसपूर्ण और सरल रहा है और वह भारत के सभी लोगों के लिए ब्राडबैंड प्रौद्योगिकी को किफायती और पहुंच में लाना है।’’

 

उन्होंने कहा, ‘‘हमने भारतीय दूरसंचार क्षेत्र के पूर्ण परिवर्तन का लक्ष्य रखा है, जो हमारे ग्राहकों के लिए सबसे बेहतर उत्पादों, सेवाओं और मूल्य मुहैया कराने की हमारी प्रतिबद्धता से प्रेरित है और निरंतर नवाचार उस वादे को पूरा करने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है।’’

 

जियो ने इस सूची में दुनिया की अन्य प्रमुख कंपनियों के साथ जगह बनाई है, जिनमें एप्पल, नेटफ्लिक्स, टेनसेंट, अमेजन, स्पॉटीफाई और कई अन्य शामिल हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More