BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

UP में BJP को लगा झटका, सांसद सावित्री फुले ने दिया भाजपा से इस्तीफा

UP में BJP को लगा झटका, सांसद सावित्री फुले ने दिया भाजपा से इस्तीफालखनऊ। उत्तर प्रदेश में भाजपा को बड़ा झटका लगा है। यह झटका बहराइच से सांसद सावित्री बाई फुले ने दिया है । सांसद फुले ने आरोप लगाते हुए कहा कि भाजपा समाज में बंटवारे की साजिश रच रही है। इसलिए मैं पार्टी से इस्तीफा दे रही हूं। इस इस्तीफे को भाजपा को यूपी में बड़े झटके के रूप माना जा रहा है। फुले की पहचान उत्तर प्रदेश में भाजपा के एक बड़े दलित चेहरे के तौर पर जानी जाती है। वे लगातार केंद्र और यूपी सरकार पर अक्सर निशाना बनाती रही हैं और आज इस्तीफा देने के बाद भी उन्होंने पार्टी पर आरोप जड़ दिए हैं। 

सांसद फुले का कहना है कि देश में राम मंदिर की आवश्यकता नहीं है। हाल ही में उन्होंने राम मंदिर के सवाल पर सांसद फुले ने कहा था कि बीजेपी इस मुद्दे को उछाल रही है जैसे कोई और मुद्दा है ही नहीं। उन्होंने बताया कि देश को मंदिर की आवश्यकता नहीं है, क्या मंदिर बेरोजगारी, दलित और पिछड़ों की समस्याओं को दूर कर सकता है।फुले ने बताया कि मंदिर से सिर्फ ब्राह्मणों को फायदा मिलता है, जिनकी आबादी सिर्फ तीन फीसदी ही है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More