देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
लखनऊ । यूपी में जब से योगी सरकार बनी तब से प्रदेश में कई बडे प्रशासनिक फेरबदल हुए है। योगी आदित्यनाथ ने एक और बडा फेरबदल किया है। सीएम योगी ने 84 आईएएस और 54 अफसरों का ट्रांसफर किया गया है वहीं 9 पीसीएस अधिकारियों का भी तबादला हुआ है। खास बात यह है कि समाजवादी पार्टी के गढ में जमे अफसरों को हटाया गया है।
सहारनपुर का शोभायात्रा विवाद आपको तो याद ही होगा। इस विवाद के बाद से बीजेपी सांसद राघव लखन पाल शर्मा और सहारनपुर के एसएसपी लव कुमार आमने-सामने थे। एसएसपी लवकुमार का ट्रांसफर कर दिया गया है। उनके नोएडा एसएसपी की जिम्मेदारी मिली है। इधर अखिलेश राज में लखनऊ में पहली बार महिला एएसपी बनी मंजिल सैनी को भी हटा दिया गया है। उन्हें नोएडा में पीएसी की 49वीं वाहिनी की कमान सौंपी गई है। लखनऊ की एसएसपी मंजिल सैनी को हटाकर, दीपक कुमार को जिम्मेदारी सौंपी गई है.
सिर्फ इतना ही नहीं समाजवादी पार्टी के गढ़ वाले इलाकों में बड़े बदलाव हुए हैं। पूर्व सीएम अखिलेश यादव के गृह जनपद इटावा में सेल्वा कुमारी को डीएम नियुक्त किया गया है। मैनपुरी में यशवंत राव को डीएम बनाया गया है। जबकि डिंपल यादव के लोकसभा क्षेत्र कन्नौज में जगदीश प्रसाद की नियुक्ति की गई है
साभार-khaskhabar.com













Related Items
प्रगति’ नए भारत की कार्यसंस्कृति का प्रतीक, यूपी बना इंफ्रास्ट्रक्चर ग्रोथ इंजन: मुख्यमंत्री योगी
52 के हुए सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव, सीएम योगी और मायावती ने दी जन्मदिन की बधाई
मुख्यमंत्री योगी ने लेखपाल, राजस्व निरीक्षक और नायब तहसीलदार के खाली पदों को तत्काल भरने का दिया निर्देश