देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
मुम्बई। गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने तक भी गिरावट नहीं थमी। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के 30 शेयरों का सूचकांक सेंसेक्स 759.74 अंक गिरावट के साथ 34,001.15 गिरकर बंद हुआ। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) के 50 शेयरों का सूचकांक निफ्टी में भी 225.45 अंक कमजोर होकर 10,234.65 पर कारोबार खत्म हुआ। बाजार बंद होने तक सेंसेक्स के 31 शेयरों में 28 शेयरों के भाव कम होना पाया गया है। निफ्टी के 50 शेयरों में 41 शेयरों में कारोबार कमजोरी के साथ बंद हुआ।
अमेरिकी शेयर बाजार में बुधवार को 8 महीनों की सबसे बड़ी गिरावट के होने के बाद भारतीय शेयर बाजार पर गुरुवार सुबह सेंसेक्स ने लगभग 1000 अंकों की भारी गिरावट के साथ प्रारंभ हुआ है। अमेरिकी असर से भारतीय बाजार से पहले खुलने वाले सभी एशियाई बाजारों पर भारी दबाव देखने को मिला और जापान, चीन समेत हांगकांग और सिंगापुर के बाजार में जोरदार गिरावट के साथ कारोबार देखने को मिला है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
भारत के पवित्र तीर्थ स्थलों की रूह: कंक्रीट और कारोबारी बाजार को भेंट
सकारात्मक वैश्विक संकेतों से सेंसेक्स और निफ्टी बढ़त के साथ खुले
ससुर कुमुद रॉय कपूर की पहेली से घूमा विद्या बालन का सिर, वीडियो शेयर कर फैंस से मांगी मदद