देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
राजौरी । पाकिस्तान अपनी नापाक हरकतों से बाज नहीं आ रहा। पाक ने एलओसी पर रविवार को लगातार चौथे दिन सीजफायर का उल्लंघन किया है। आपको बता दें कि शनिवार को नौशेरा सेक्टर के रिहायशी इलाकों को निशाना बनाने के बाद पाकिस्तान की ओर से रविवार को राजौरी के चिती बकरी इलाके में गोलीबारी की गई।
जानकारी के मुताबिक पाकिस्तान की ओर से छोटे हथियारों के जरिए पहले अंधाधुंध फायरिंग की गई। भारतीय सेना ने भी जवाबी कार्रवाई करते हुए पाकिस्तानी सेना को जवाब दिया। पाकिस्तान द्वारा राजौरी के मंजाकोटे इलाके के सात गांवों को निशाना बनाया गया है। पाकिस्तान की ओर से 82 एमएम और 120 एमएम मोर्टार से फायरिंग की जा रही है। 13 मई को नौशेरा में पाक गोलाबारी के दौरान दो नागरिकों की मौत हो गई थी और 13 नागरिक व कई रेंजर घायल हुए थे।
नौशेरा में पाक गोलाबारी के खौफ में सैकड़ों लोगों ने राहत कैंपों में पनाह ली है। कई गांवों को खाली कराया गया और लोगों को सुरक्षित जगहों पर ले जाया गया। सीमा पार के हालात को देखते हुए इलाके के स्कूल-कॉलेजों को भी बंद कर दिया गया है। शुक्रवार 12 मई को भी पाकिस्तानी सेना ने जम्मू के अरनिया इलाके में सीजफायर तोड़ा था। सीमापार फायरिंग में बीएसएफ का जवान घायल हो गया था। इसके बाद बीएसएफ ने भी जवाबी कार्रवाई की थी। गुरुवार 11 मई को पाकिस्तानी सैनिकों ने नौशेरा में ही एलओसी के पास रिहायशी इलाकों पर गोले दागे थे। इस गोलाबारी में एक महिला की मौत हुई थी और उसका पति घायल हुआ था। भारतीय सेना की जवाबी कार्रवाई में 2 पाकिस्तानी सैनिक घायल हुए थे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
मनीष तिवारी व इंडिया ब्लॉक के 20 राज्यसभा सांसदों ने संसद सुरक्षा उल्लंघन पर चर्चा के लिए दिया नोटिस
हिमाचल सरकार ने कोविड-19 प्रोटोकॉल का उल्लंघन करने के केस वापस लिए
कृषि के क्षेत्र में रिकॉर्ड उत्पादन और भंडारण के क्षेत्र में भारत लगातार आगे बढ़ रहा है