देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
नई दिल्ली। भारत सरकार के खनन मंत्रालय के तहत नवरत्न कंपनी एवं अल्युमिना और अल्युमिनियम की देश की अग्रणी विनिर्माता एवं निर्यातक ‘पीएसयू’ राष्ट्रीय अल्युमिनियम कंपनी लिमिटेड (नाल्को) ने वित्त वर्ष 2017-18 की तीसरी तिमाही में 722 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है, जोकि इससे पहले की तिमाही के दौरान 235 करोड़ रुपये था, और पिछले वर्ष की समान तिमाही के दौरान 144 करोड़ रुपये था।
कंपनी ने शनिवार को एक बयान में कहा कि तीसरी तिमाही के दौरान शुद्ध बिक्री 2360 करोड़ रुपये की थी। इसके साथ ही, कंपनी पिछले 10 वर्षों के दौरान एक तिमाही में अब तक की सर्वाधिक शुद्ध लाभ की संख्या को पार करने में भी सफल हो गई है।
बयान में कहा गया है कि इसी प्रकार, 2017 के दिसंबर में समाप्त होने वाली नौ महीनों की अवधि के दौरान शुद्ध लाभ 1085 करोड़ रुपये (171 प्रतिशत की बढ़ोतरी) रहा, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह संख्या 400 करोड़ रुपये रहा था। वित वर्ष के नौ महीनों के दौरान शुद्ध बिक्री 6538 करोड़ रुपये की रही, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि के दौरान यह 5071 करोड़ रुपये थी।
बयान के अनुसार, चालू वित्त वर्ष के पहले नौ महीनों के दौरान नाल्को ने 54.40 लाख टन बॉक्साइट का उत्पादन किया है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इस अवधि के दौरान यह 53.23 लाख टन था।
नाल्को के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक डॉ. तपन कुमार चांद ने कहा,‘‘सरकार की मजबूत मौद्रिक नीति एवं मांग-आपूर्ति गतिशीलता के बेहतर होने, निर्माण तथा पॉवर क्षेत्रों में बढ़ोतरी होने एवं ऑटोमोबाइल क्षेत्रों में और वैश्विक रूप से अल्युमिनियम की कीमतों में तेजी आने की वजह से हमें उम्मीद है कि हम अगली बार भी ऐसा ही वित्तीय परिणाम दर्ज करा सकने में सफल होंगे।’’
साभार-khaskhabar.com













Related Items
इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने यस बैंक को दिया 2,209 करोड़ रुपये का टैक्स डिमांड नोटिस
किसान क्रेडिट कार्ड की राशि 10 लाख करोड़ रुपये के पार, 7.72 करोड़ किसानों को मिला लाभ
महाकुंभ में 65 करोड़ से ज्यादा श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डुबकी