BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

उत्तराखंड में बारिश का कोहराम, 8 लोगों की मौत, स्कूलों की छुट्टी

उत्तराखंड में बारिश का कोहराम, 8 लोगों की मौत, स्कूलों की छुट्टीदेहरादून। उत्तर भारत में पिछले कुछ दिनों से मानसून काफी सक्रिय है। देश के कई राज्यों में भारी बारिश से कोहराम मचा हुआ है। गुजरात, महाराष्ट्र, मध्यप्रदेश, उत्तराखंड और छत्तीसगढ़ में बारिश से आमजन की हालत काफी खराब हो गई है। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में बारिश के कारण अभी तक 8 लोगों की मौत हो चुकी है। मौसम विभाग ने देहरादून में बुधवार को भी भारी बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग की चेतावनी को देखते हुए देहरादून में सभी सरकारी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषण कर दी है। 

उत्तराखंड के चमौली, पौड़ी और रूद्रप्रयाग जिलों में भारी बारिश की आंशका को देखते हुए आपदा राहत टीम अलर्ट पर है। प्रदेश में अगले तीन दिन भारी बारिश का अलर्ट को देखते हुए अधिकारी हालात पर नजर बनाए हुए है। देहरादून में आज आंधी-तूफान के साथ भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

उत्तराखंड में भारी बारिश से नदियां उफान पर और पिथौरागढ़ के नचानी में पुल टूटकर नदी में बह रहा है। टिहरी में फकोट और भिन्नू के पास चट्टान खिसकने से चंबा-ऋषिकेश एनएच-94 बंद हो गए, रास्ता खोलने का काम जारी है। आपको बता दें कि उत्तराखंड में पिछले कई दिनों से लगातार हो रही बारिश से कई इलाकों में हालात खराब, प्रशासन अलर्ट पर है। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More