देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ में शनिवार को पहले चरण के मतदान के लिए चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। इससे पहले भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह और राहुल गांधी यहां मैराथन रैलियां करने जा रहे हैं। रैली से पहले जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने राजनां
बीजेपीदगांव जाकर गुरुद्वारे में मत्था टेका तो दूसरी तरफ अमित शाह ने बीजेपी का संकल्प पत्र जारी किया।
का संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने अपनी सरकार की उपलब्धियों का बखान किया। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी का संकल्प पत्र 15 साल के अनुभव का निचोड है। अमित शाह ने कहा कि बीजेपी के शासनकाल में छत्तीसगढ़ बामारु राज्य से विकसित राज्य बना। नक्सलवाद पर नकेल को अमित शाह ने डॉ रमन सिंह सरकार की बड़ी कामयाबी बताई।
संकल्प पत्र जारी करते हुए अमित शाह ने कहा, अभी एक मणिकंचन योग है, केंद्र में मोदी जी की सरकार है और राज्य में रमन सिंह जी की सरकार है और ये दोनों सरकार राज्य को और आगे ले जाएंगे। अमित शाह ने कहा कि किसानों को मुफ्त में अल्पकालीन लोन देने वाला छत्तीसगढ़ पहला राज्य है। छत्तीसगढ़ में चौथी बार मैदान फतह करने की कोशिश कर रही बीजेपी के चार स्टार प्रचारक आज लगभग दर्जन भर रैलियां करेंगे। बीजेपी की ओर से अमित शाह, सुषमा स्वराज, योगी आदित्यनाथ और बाबुल सुप्रियो रैलियों और जनसभाओं की झड़ी लगा रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष अमित शाह दोपहर में छत्तीसगढ़ के गरियाबंद पहुंचेंगे। वे यहां एक चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके लिए नगर के गांधी मैदान में तैयारियां कर ली गई है। यहां 25 हजार लोगों के पहुंचने की उम्मीद जताई जा रही है। इसके बाद अमित शाह राजनांदगांव में रोड़ शो करेंगे। यही नहीं बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह छत्तीसगढ़ के लिए संकल्प पत्र का भी ऐलान करेंगे।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वायु प्रदूषण पर संसद में गंभीर बहस: राहुल गांधी बोले—“बच्चों का भविष्य खतरे में”, सरकार ने कहा—“हर सुझाव पर चर्चा को तैयार”
NHM कर्मचारियों के वेतन पर संसद में घमासान : सांसद दीपेन्द्र हुड्डा ने सरकार के जवाब पर उठाए सवाल
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित