BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

राहुल गांधी बोले: नीतीश ने धोखाधडी की, 4 माह से पक रही थी खिचडी

राहुल गांधी बोले: नीतीश ने धोखाधडी की, 4 माह से पक रही थी खिचडीनई दिल्ली। बिहार की राजनीति में आए भूचाल के बाद आज आखिरकार नीतीश कुमार ने छठी बार बिहार के सीएम पद की शपथ ले ली। ज्ञातव्य है कि इस बार नीतीश कुमार को बीजेपी ने समर्थन दिया है। बीजेपी के सुशील मोदी बिहार के डिप्टी सीएम बने हैं। इस बीच बीजेपी से समर्थन को लेकर जेडीयू में फूट पड गई है। कांग्रेस अपाध्यक्ष राहुल गांधी ने भी नीतीश कुमार पर निशाना साधा है। राहुल गांधी ने नीतीश कुमार को धोखेबाज कहा है। राहुल गांधी ने कहा कि नीतीश कुमार ने कांग्रेस के साथ धोखाधडी की है। उन्होंने कहा कि नीतीश और बीजेपी के बीच यह खिचडी पिछले चार माह से पक रही थी। 

 

वहीं कांग्रेस महासचिव दिग्विजय सिंह ने ट्वीट करते हुए कहा कि बिहार में राज्यपाल ने सरकारिया कमीशन और सर्वोच्च न्यायालय के आदेशों का उल्लंघन किया है। दिग्विज सिंह ने लिखा कि सबसे बडी पार्टी आरजेडी को मौका नहीं दिया गया है। साथ ही उन्होंने लिखा कि बीजेपी का प्रजातंत्र में विश्वास ना पहले था ना अब है, इस कृत्य के लिए धिक्कार है। साथ ही यूपी के पूर्व सीएम और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भी नीतीश पर तंज कसा है। अखिलेश यादव ने नीतीश पर तंज सकते हुए है कि ना-ना करते प्यार तुम्ही से कर बैठे। 

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More