देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
भारतीय रिजर्व बैंक की ओर से जल्दी ही 100 रुपए का नया जारी किया जाएगा। 100 रुपये का यह नया नोट बैंगनी रंग का होगा। आरबीआई ने इसका फोटो भी जारी कर दिया है। 100 रुपये का यह नया नोट महात्मा गांधी सीरीज में जारी होगा। केंद्रीय बैंक की ओर से जारी बयान के मुताबिक इस नए नोट के पिछले हिस्से पर गुजरात के पाटन जिले में स्थित रानी की वाव का चित्र होगा। रानी की वाव एक स्टेपवेल है, नोट पर इसके चित्र को उकेरकर भारत की विरासत को दिखाया जाएगा।
इस नोट का कलर लैवेंडर यानी हल्का बैंगनी होगा। इस बैंक का साइज 66 mm × 142 mm व होगा। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इस नए नोट के साथ ही पहले से प्रचलित 100 रुपये के नोट की सभी सीरीज पहले की तरह ही मान्य होंगी। केंद्रीय बैंक ने कहा कि इन नए नोटों के जारी होने के बाद इसकी सप्लाई तेजी से बढ़ाई जाएगी।
नोट के सामने वाले भाग में ये फीचर जोड़े गए हैं।
1. अंकों में 100 नीचे की तरफ लिखा होगा।
2. देवनागरी लिपि में 100 बीच में गांधी जी के चित्र के बाईं ओर अंकित होगा।
3. मध्य में गांधी जी की तस्वीर होगी।
4. माइक्रो लेटर्स में ‘RBI’, ‘भारत’, ‘India’ और ‘100’ लिखा होगा।
5. महात्मा गांधी की तस्वीर के दाईं ओर प्रॉमिस क्लॉज होगा और उसके नीचे गवर्नर के साइन होंगे।
6. दाईं तरफ ही अशोक स्तंभ होगा।
7. सुरक्षा के भी पक्के उपाय किए गए हैं। इसके लिए इस पर सिक्योरिटी थ्रेड भी लगाई गई है। इसमें कलर शफ्टि भी है। जब नोट को मोड़ेंगे, तो थ्रेड का रंग हरे से नीला हो जाता है।
8. इसके अलावा गारंटी क्लॉज, गवर्नर का हस्ताक्षर शपथ के साथ और आरबीआई का एंब्लेम भी महात्मा गांधी के फोटो के दाएं भाग में अंकति है।
नोट के पीछे ये फीचर हैं:-
- नोट के पीछे आपको प्रिंटिंग का साल दर्ज किया हुआ दिखेगा।
- स्वच्छ भारत का लोगो इसके मिशन के साथ पीछे अंकति है।
- भाषाओं का पटल है।
- रानी की वॉव अंकति है।
- देवनागरी में 100 लिखा हुआ है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
रश्मिका मंदाना ने दीपावली पर फैंस को दिया खास तोहफा, फिल्म 'मायसा' का पोस्टर जारी
तमिलनाडु में भारी बारिश, मौसम विभाग ने 11 जिलों में जारी किया ऑरेंज अलर्ट
अमरनाथ यात्रा सुचारू रूप से जारी, 90 हजार से अधिक लोगों ने किए बाबा बर्फानी के दर्शन