देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read More
अगरतला। पूर्वोत्तर के त्रिपुरा में कुल 60 सीटों में से 59 के लिए मतदान हो रहा है। चुनाव अधिकारियों के मुताबिक मतदान शाम 4 बजे तक चलेगा। फिलहाल, कड़ी सुरक्षा के बीच वोटिंग चल रही है। एक ओर इस चुनाव में सीपीएम के मुख्यमंत्री माणिक सरकार की प्रतिष्ठा दांव पर है तो वहीं केन्द्र की सत्ता पर काबिज बीजेपी अपनी जगह बनाने के लिए हरसंभव कोशिश कर रही है। पहली बार यहां बीजेपी लेफ्ट से सीधे टक्कर ले रही है।
वोटिंग के शुरू होते ही मतदान केंद्रों पर लंबी लंबी कतारें देखी जा रही हैं. महिलाएं, पुरुष और बुजुर्ग सभी पूरे जोश के साथ मतदान केंद्रों पर जमा हो रहे हैं और अपनी बारी का इंतजार कर रहे हैं। आपको बता दें कि त्रिपुरा में आज 60 में से 59 सीट पर वोटिंग हो रही है।
सीपीएम उम्मीदवार के निधन होने से चरिलम सीट पर चुनाव रद्द हो गया है। माणिक सरकार पिछली चार बार से राज्य के मुख्यमंत्री हैं। सरकार देश के सबसे गरीब मुख्यमंत्री के तौर पर मशहूर हैं।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार का चुनाव: सियासी दंगल या लोकतंत्र की अग्नि परीक्षा?
चुनाव आयोग ने ईसीआई की वेबसाइट बंद किए जाने के राहुल गांधी के दावों को किया खारिज
त्रिपुरा के सीएम का दावा, पश्चिम बंगाल में भाजपा कम से कम 32 लोकसभा सीटें जीतेगी