BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

हमने 6 घंटे में कर दिखाया, अब PM मोदी करें किसानों का कर्ज माफ : राहुल

हमने 6 घंटे में कर दिखाया, अब PM मोदी करें किसानों का कर्ज माफ : राहुलनई दिल्ली। मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की नई सरकार ने किसानों का लोन माफ करने का फैसला किया है। अब कांग्रेस ने पूरे देश में किसानों की कर्ममाफी की मांग छेड़ दी है। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज सीधा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने पिछले चार साल में किसानों का एक पैसा माफ नहीं किया है। जबकि 10 से 15 उद्योगपतियों का अरबों का कर्ज माफ किया गया। अगर मोदी किसानों का कर्ज माफ नहीं करते हैं तो हम उन्हें सोने नहीं देंगे। 

 

उन्होंने कहा कि अगर किसानों का कर्ज मोदी माफ नहीं करेंगे तो कांग्रेस पार्टी करेगी। संसद के बाहर प्रेस कांफ्रेंस में राहुल गांधी ने कहा, ‘हमने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में 10 दिनों के भीतर कर्ज माफ करने का वादा किया था। लेकिन छह घंटे के भीतर हमने कर्ज माफ किया।’ उन्होंने कहा कि 45 हजार करोड़ रुपए का कर्ज माफ किया गया। इतनी रकम में राजस्थान, छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश के सभी किसानों का कर्ज माफ किया जा सकता था। लेकिन पीएम मोदी ने एक पैसे की राहत किसानों को नहीं दी। राहुल गांधी ने देशभर के किसानों से अपील करते हुए कहा, ‘आपको डरने की जरूरत नहीं है, हम ये काम करेंगे। 

 

विपक्ष किसानों का ऋण माफ करने के लिए नरेंद्र मोदी सरकार को मजबूर करेगा। जब तक कर्जमाफी नहीं होगी पीएम मोदी को सोने नहीं देंगे।’ हमने तीन राज्यों में से दो में किसानों का कर्ज माफ करने का काम शुरू कर दिया है, जल्द ही तीसरे राज्य के किसानों को भी राहत देंगे। पत्रकारों ने राहुल गांधी से कर्जमाफी पर सवाल पूछा। इस पर उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि देखा आपने, शुरू हो गया न काम। हमने छह घंटे में कर्जमाफी का वादा पूरा किया।

 

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More