BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 550 अंक लुढक़ा, चंद पलों में डूबे 2.24 लाख करोड़

शेयर मार्केट धड़ाम, सेंसेक्स 550 अंक लुढक़ा, चंद पलों में डूबे 2.24 लाख करोड़मुंबई। मुंबई। देश के शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में शुक्रवार को तेज गिरावट का रुख है। सेंसेक्स करीब 550 अंक लुढक़ा तो निफ्टी भी 165 अंक टूट गया। भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का कारण खराब वैश्विक संकेत हैं। सेंसेक्स और निफ्टी 1.5 प्रतिशत गिरकर कारोबार कर रहे हैं। बाजार का हाल यह है कि बीएसई के हर 10 में से 8 स्टॉक्स लाल निशान पर ट्रेड कर रहे हैं। बाजार खुलने के शुरुआती कुछ मिनटों में निवेशकों के 2.24 लाख करोड़ रुपये डूब गए।

 

शुरुआती कारोबार में ही सेंसेक्स 34,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स सुबह 10.10 बजे 440.93 अंकों की गिरावट के साथ 33,972.23 पर और निफ्टी भी लगभग इसी समय 139.25 अंकों की गिरावट के साथ 10,437.60 पर कारोबार करते देखे गए।

 

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक सेंसेक्स सुबह 410.71 अंकों की गिरावट के साथ 34,002.45 पर, जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी 160.35 अंकों की गिरावट के साथ 10,416.50 पर खुला।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More