BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

देश में कंपनी सेक्रेटरी की संख्या 52000 से अधिक

देश में कंपनी सेक्रेटरी की संख्या 52000 से अधिकतिरुवनंतपुरम। भारत में कपनी सेक्रेटरी (सीएस) की संख्या 52000 को पार कर चुकी है और चार लाख छात्र कंपनी सेक्रेटरी बनने का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। ये आंकड़े यहां बुधवार को शुरू होने वाले कंपनी सचिवों की तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन की पूर्व संध्या पर जारी किए गए। इस सम्मेलन में नए कॉरपोरेट भारत के लिए क्या दृष्टिकोण होना चाहिए, इस पर चर्चा की जाएगी। 

 

इंस्टीट्यूट ऑफ कंपनी सेक्रेटरी ऑफ इंडिया (आईसीएसआई) के अध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने मीडिया को बताया कि इस आयोजन की थीम शेपिंग न्यू इंडिया 2022, थ्रो गुड गर्वनेस है। अग्रवाल ने कहा, संस्थान अच्छे कॉरपोरेट प्रशासन प्रथाओं को बढ़ावा देने के लिए लगातार काम कर रहा है।

 

बैठक में कंपनी पेशेवरों की भूमिका प्रशासन पेशेवर के रूप में बताई जाएगी और वे हितधारकों के सशक्तिकरण के बदले में संचालित प्रशासन के लक्ष्य को हासिल करने में कैसे मदद कर सकते हैं। आईसीएसआई का मुख्यालय नई दिल्ली में है तथा इसके चार क्षेत्रीय परिषद चेन्नई, कोलकाता, मुंबई और नई दिल्ली में हैं, तथा 69 चैप्टर्स देश भर में फैले हुए हैं।

 

साभार-khaskhabar.com 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More